एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली में आज भी बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने जताई मध्यम से भारी बारिश की संभावना

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी रहा.

Rainfall In Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (29 जून) को फिर से बारिश शुरु हो गई है. दिल्ली के रोहिणी और बुराड़ी सहित कई इलाकों में सुबह के समय बारिश हुई. दोपहर बाद भी शहर में कई जगह बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, रविवार तथा सोमवार को और अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे तक 108 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया. 

दिल्ली में भारी बारिश से जलजमाव

इससे पहले शुक्रवार (28 जून) को दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली. तापमान में गिरावट आई और मौसम बहुत सुहाना हो गया, लेकिन दूसरी तरफ सड़कों और आवासीय इलाकों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. मानसून से पहले शहर की नगर निगम व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे.

दिल्ली सरकार की मानें तो पिछले 90 सालों में इतनी मूसलाधार बारिश देखने को नहीं मिली थी. मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दिल्ली सरकार की तैयारियों का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि कई ड्रेनों में जलभराव होने की वजह से ओवरफ्लो होने के चलते पानी सड़कों पर आ गया. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

शुक्रवार को भी हुई भारी बारिश

बताया जा रहा है कि दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे में 228 एमएम बारिश हुई. आम तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के सीजन में लगभग 800 एमएम बारिश होती है और पिछले 24 घंटे में ही 25 फीसदी बारिश हो गई. जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया. नालों का पानी भी बाहर फ्लो करने लगा. इतनी भीषण बारिश और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति के बाद दिल्ली सरकार ने इमरजेंसी बैठक भी बुलाई.

किन-किन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, "अगले 2-3 दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है. आज भी ऑरेंज अलर्ट के साथ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. नॉर्थ, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया में आज भारी बारिश होगी. अरुणाचल प्रदेश और असम में आज अति भारी बारिश की संभावना है जिसके चलते रेड अलर्ट दिया है क्योंकि यहां लैंडस्लाइड बहुत ज्यादा होते हैं"

ये भी पढ़ें:

Delhi AIIMS: 'मां के दूध से होगा इस जानलेवा बीमारी से बचाव', AIIMS का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget