एक्सप्लोरर

बारिश और बादलों का डेरा, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने की भविष्यवाणी

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मानसून मेहरबान है. बारिश से जलजमाव होने की वजह से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को भी कमोबेश यही स्थिति रह सकती है.

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिन से बारिश का दौर लगातार जारी है. दिल्ली में शुक्रवार (16 अगस्त) को भी मौसम को लेकर कमोबेश यही स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 अगस्त को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई हल्की बारिश

देश की राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार (15 अगस्त) को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के दफ्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के लिए सामान्य है. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह के दौरान हल्की बारिश होती रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए सुबह जब गणमान्य व्यक्ति और आम लोग लाल किले पर एकत्र हुए तो आसमान में बादल, हल्की बारिश और उच्च आर्द्रता ने उनका स्वागत किया. लाल किले की प्राचीर पर मध्यम हवाएं चलने के बावजूद, हाई ह्यूमिडिटी के कारण कई लोगों को थोड़ी असुविधा हुई, जिन्हें हाथ के पंखे से ठंडक पहुंचाते देखा गया.

दिल्ली शहर में शाम को फिर हल्की बारिश हुई. सफदरजंग वेधशाला में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड वेधशाला में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है. 

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता क्या रही?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 71 की रीडिंग के साथ संतोषजनक कैटेगरी में दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

स्वतंत्रता दिवस पर 1160 से अधिक कैदियों को सजा में छूट, दिल्ली जेल के DG का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget