एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आज बिगड़ेगा मौसम, आने वाला है आंधी-तूफान! बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है.

Delhi Weather News: दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

सिर्फ छह घंटों में हुई थी 77 मिमी बारिश

शुक्रवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी में मई के इतिहास में सबसे अधिक बारिश वाले दिनों में से एक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने तड़के 2:30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की.

साल 1901 से जब से रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से मई महीने में यह दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश थी.

दिल्ली में कितना रहा एक्यूआई?

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 119 था.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था अधिकतम तामपान

इससे पहले रविवार को अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. मौसम कार्यालय ने बताया था कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget