एक्सप्लोरर

जल संकट पर मंत्रियों ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, '...वरना दिल्ली में त्राहि त्राहि मच जाएगी'

Delhi Water Crisis: दिल्ली के मंत्रियों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि इस वर्ष भयंकर गर्मी के चलते पानी का एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है. दिल्ली में ऐसी गर्मी पिछले दशक में कभी नहीं पड़ी.

Delhi water Crisis News: राष्ट्रीय राजधानी में पानी संकट के मुद्दे पर पीएम मोदी को दिल्ली के मंत्रियों ने चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि हमारी आपसे गुजारिश है कि आप इस समस्या को प्राथमिकता दें, और इस संकट का कोई समाधान जल्द से जल्द निकालें. जिससे दिल्ली से जल संकट दूर हो सकें.

मंत्रियों ने कहा, ''हरियाणा से पानी आना अब बहुत जरूरी है, वरना दिल्ली मे त्राहि त्राहि मच जाएगी. दिल्ली को अपने हक का 100MGD पानी अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए हमारी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जी 21 जून से अनशन पर बैठीं है.''

'दिल्ली में पानी का भारी संकट'

सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन ने चिट्ठी में कहा, ''दिल्ली में इस वर्ष भयंकर गर्मी के चलते पानी का एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है. दिल्ली में ऐसी गर्मी पिछले दशक में कभी नहीं पड़ी, जिसकी वजह से दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी को तरस गए है. इस तपती गर्मी में दिल्लीवालों की पानी की जरूरत भी बढ़ गई है. ऐसे समय में दिल्ली को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है. दिल्ली पानी के लिए पूरी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर है. दुर्भाग्य की बात यह है कि दिल्लीवालों को अधिक मात्रा में पानी मिलना तो दूर, हमें अपने हक का आवंटित पानी भी हरियाणा से नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने कहा, ''पिछले कई सप्ताह से हरियाणा से आने वाले पानी में कमी हो गई है. कई दिनों से दिल्ली को 100 MGD पानी कम मिल रहा है. दिल्ली में 1 MGD पानी एक दिन में तक़रीबन 28,500 लोगों की आवश्यकता को पूरी करता है. इसका मतलब 100 MGD पानी की कमी से 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जहां हमें अतिरिक्त पानी की आवश्यकता थीं, वही हरियाणा से कम पानी आने से 28 लाख लोगों को पानी मिलना बंद हो गया है.''

अब आप ही समस्या का निकालें समाधान

मंत्रियों ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने दिल्ली की पानी की कमी को दूर करने के लिए हर सम्भव कोशिश कर ली है. हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, केंद्रीय जल मंत्री से मिलने की कोशिश की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से पानी की गुहार लगाई. हिमाचल अतिरिक्त पानी दिल्ली को देने को तैयर है, जो यमुना में हरियाणा से दिल्ली आएगा. मगर हरियाणा वो पानी भी हमको देने से इनकार कर रहा है. हमने अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है, पर उसके बावजूद हरियाणा सरकार ने दिल्लीवालों को 100 MGD पानी नहीं दिया. हमने हर सम्भव प्रयास कर लिया. अब आप ही बताइए इन सब प्रयासों के बाद हमारे पास क्या विकल्प रह जाता है?''

जल संकट पर मंत्रियों ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, '...वरना दिल्ली में त्राही त्राही मच जाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget