एक्सप्लोरर

हत्या और डकैती के मामले में वांटेड कुख्यात अपराधी करण गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

घटना 9 दिसंबर 2019 की है. जब रात को तीन चार हथियारबंद बदमाश दिल्ली के बेगमपुर स्थित एक घर में जबरन घुस गए थे. उन्होंने परिवार को धमकाया. विरोध करने पर नरेश नाम के आदमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या और हथियारबंद डकैती के एक पांच साल पुराने सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए वांटेड और फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान करण उर्फ कल्लू निवासी बेगमपुर दिल्ली के रूप में हुई है. वह कुख्यात विक्की टक्कर उर्फ दाऊद गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 9 दिसंबर 2019 की है. जब रात 10 बजे तीन चार हथियारबंद बदमाश दिल्ली के बेगमपुर स्थित एक घर में जबरन घुस गए थे. उन्होंने परिवार को धमकाया और अलमारी की चाबी मांगी. विरोध करने पर नरेश नाम के आदमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि नकदी और मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए थे. इस मामले में थाना बेगमपुर में IPC की धारा 302, 395, 396, 412 के तहत मामला दर्ज किया गया. 

दिल्ली पुलिस ने रणनिति बनाकर किया अरेस्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने आरोपी करण को साल 2019 में एक मामले में गिरफ्तार किया था. लेकिन साल 2024 में अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया. जिसके बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया.

25 जून 2025 को पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली कि अपराधी करण शास्त्री पार्क मेट्रो पार्क के पास आने वाला है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और इलाके में अपना जाल बिछाया इसके बाद मौके पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. 

कुख्यात अपराधी ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किए खुलासे

दिल्ली पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह शुरू में अपने पिता के साथ बैटरी रिक्शा चलाता था. लेकिन गलत संगत में पड़कर विक्की टक्कर गैंग में शामिल हो गया. उसने कबूल किया कि वारदात की रात वह अपने गैंग के साथ शिकायतकर्ता के घर में डकैती की योजना बनाकर घुसा था.

उसने खुद नरेश पर चाकू से अटैक किया था जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो बाइक पर भाग गए थे. इस वारदात में कुल आठ आरोपी शामिल थे जिनमें से चार  संजय, करण, विजय नेगी और इशांत घर में घुसे थे. बाकी साथी बाहर निगरानी में थे. गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

पिछला आपराधिक इतिहास
आरोपी करण पहले भी थाना समयपुर बादली में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है. उसका नाम अपराध की दुनिया में तेजी से उभरते हुए गैंगस्टरों में गिना जाता रहा है. दिल्ली पुलिस इस मामले में अब अपराधी से पूछताछ कर इस गैंग से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

Embed widget