एक्सप्लोरर

Delhi University में लॉ स्टूडेंट्स को मनुस्मृति पढ़ाने की तैयारी, जानें क्यों विरोध कर रहे प्रोफेसर

Delhi University News: दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ के स्टूडेंट्स के लिए तीन नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है और साथ ही मनुस्मृति को भी पढ़ाने की तैयारी चल रही है जिसका विरोध हो रहा है.

Delhi University News: दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के पाठ्यक्रम में मनुस्मृति (Manusmriti) को शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है जिसको लेकर कुछ प्रोफेसर ने चिंता जाहिर की है. मनुस्मृति को ग्रैजुएशन के पाठ्यक्रम में लीगल मेथड नाम के पेपर के अंतर्गत पढ़ाया जाएगा. इसके विरोध में डीयू के वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखी गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रिवाइज्ड सिलेबस को डीयू के अकैडमिक काउंसिल फॉर अकैडमिक मैटर्स के सामने शुक्रवार को रखा जाएगा जो कि अगस्त में अकादमिक सत्र में इसे लागू करने के लिए पास करेगा.

फैकल्टी ऑफ लॉ की डीन प्रोफेसर अंजू वली टिक्कू ने बताया, ''सीखने और समझने के  भारतीय दृष्टिकोण को पेश करने के लिए NEP 2020 के तहत मनुस्मृति को शामिल किया जाएगा.''  सोशल डेमोक्रैटिक टीचर्स फ्रंट इसका विरोध कर रहा है. इसने बुधवार को डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह को चिट्ठी लिखी है.

चिट्ठी में लिखा गया है, ''हमारी जानकारी में यह बात आई है कि मनुस्मृति की अनुशंसा स्टूडेंट्स के लिए की गई है जो कि आपत्तिजनक है क्योंकि यह महिलाओं और कमजोर समुदाय की प्रगति और शिक्षा के खिलाफ है.''

वाइस चांसलर से की गई है यह शिकायत
चिट्ठी में कहा गया है, ''हमारे देश में 85 प्रतिशत जनसंख्या हाशिए पर है और 50 प्रतिशत महिलाएं हैं. उनकी प्रगति प्रगतिशील शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण प्रणाली से होगी. मनुस्मृति में कई जगह महिलाओं की शिक्षा और समान अधिकार का विरोध किया गया है. मनुस्मृति के किसी भी हिस्से को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना हमारे संविधान की बुनियादी संरचना और संविधान के सिद्धातों के खिलाफ है.''

डीयू में लाए जाएंगे ये कोर्स
बता दें कि डीयू की लॉ फैकल्टी नए क्रिमिनल लॉ पर तीन नए कोर्स को लाने की तैयारी में भी है जो लॉ 1 जुलाई से प्रभावी हुए हैं. इंडियन पीनल कोड 1860, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर यानी सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 की जगह  क्रमश: भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को प्रभावी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder: बहन से की गलत हरकत तो युवक ने पड़ोसी की ले ली जान, बेसबॉल के बैट से पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget