एक्सप्लोरर

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में समय से पहले विंटर ब्रेक घोषित, 13-19 नवंबर तक बंद रहेंगे कॉलेज

Delhi University Winter Break: दिल्ली वायु गुणवत्ता की स्थिति को देखते हुए अब स्कूलों के बाद विश्वविद्यालय में भी समय से पहले शीतकालीन छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. यह घोषणा डीयू की तरफ से हुई है.

Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए समय से पहले विंटर ब्रेक (Winter Break0 की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में 13 से 19 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई है.  अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इसको लेकर एक अधिसूचना जारी की गई. बता दें कि अमूमन कॉलेजों में विंटर ब्रेक दिसंबर में घोषित किया जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि जीआरएपी स्टेज-4  (GRAP-4) को ध्यान में रखकर विंटर ब्रेक का फैसला किया गया है.अधिकारियों ने बताया कि 13 से 19 नवंबर के बीच डीयू के सभी क़ॉलेज और इंस्टिट्यूट विंटर ब्रेक के दौरान बंद रहेंगे. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि परीक्षा और इंटरव्यू के समय में बदलाव नहीं किया गया है. वह तय समय पर ही होंगे. वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से पहले राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विंटर ब्रेक घोषित कर दिया गया था. दिल्ली के सभी स्कूल 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे. 

बारिश से सुधर रही है दिल्ली का हवा
स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां ऐसे वक्त में घोषित की गई हैं जब बारिश के कारण शुक्रवार सुबह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और धुंध छट गई है. राजधानी की हवा सुधरने से बीमार लोगों विशेषकर अस्थमा मरीजों को राहत मिली है.

छुट्टियां मिलने से त्योहार की खुशी हुई दोगुनी
दिल्ली विश्वविद्यालय में छुट्टी घोषित करने से दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स को भी राहत मिली है जो दिवाली की छुट्टी पर घर गए हैं. दरअसल, इस वक्त त्योहार का मौसम शुरू हो गया है. 12 नवंबर को दीपावली, अगले दिन 13 को गोवर्धन पूजा और 14 को भाईदूज है. इसके अलावा छठ महापर्व की शुरुआत भी 17 नवंबर को हो रही है जो कि चार दिन तक चलती है. ये सभी त्योहार छुट्टियों के दौरान ही पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Cloud Seeding: कृत्रिम बारिश कराने के फैसले पर गोपाल राय बोले- 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश का है इंतजार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget