एक्सप्लोरर

Delhi News: DU में डेटा लीक, NSUI का आरोप- ABVP कर रहा छात्राओं की जानकारी का गलत इस्तेमाल

Delhi University: एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल से छात्रों की निजी जानकारी लीक होने पर चिंता जताई है, जिसका एबीवीपी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रणाली और समर्थ पोर्टल से छात्रों की निजी जानकारियां लीक होने और उनके दुरुपयोग पर गहरी चिंता जाहिर की है. संगठन का आरोप है कि छात्रों के संवेदनशील डेटा का एबीवीपी द्वारा गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है.

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि, यह केवल निजता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर सीधा हमला है. उन्होंने विशेष तौर पर महिला छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी बिना सहमति के इस्तेमाल की जा रही है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है.

शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी, तीन बड़ी मांगें

एनएसयूआई ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है. पत्र में संगठन ने तीन प्रमुख मांगे रखी हैं, जिनमें- डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और सरकारी पोर्टल और विश्वविद्यालय डेटाबेस की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग शामिल हैं.

छात्रों में न हो व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का डर

चौधरी ने सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि, छात्रों को विश्वविद्यालय में आवेदन करते समय सुरक्षा और भरोसे का अनुभव होना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि, अगर छात्रों को यह डर सताए कि उनकी निजी जानकारी राजनीतिक प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल होगी, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

प्रभावित छात्रों के साथ खड़ा NSUI

एनएसयूआई ने साफ किया है कि, वह इस मुद्दे पर सभी प्रभावित छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है. संगठन का कहना है कि जब तक छात्रों की निजता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल- अपने कुकर्मों की वजह से…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल- अपने कुकर्मों की वजह से…
हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget