एक्सप्लोरर

Delhi University: डीयू दे रहा है अधूरी डिग्री पूरी करने का एक मौका, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए – कौन कर सकता है अप्लाई

DU ‘Centenary Chance’ Exam 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सौ साल पूरे होने पर छात्रों को अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए 'शताब्दी मौका' परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन.

Delhi University ‘Centenary Chance’ Exam 2022 Registration To Begin From This Date: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने 'शताब्दी मौका' परीक्षा (Delhi University ‘Centenary Chance’ Exam) के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इस अवसर के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय (DU Exams 2022) के वे छात्र जो किसी वजह से अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए, फिर से एग्जाम देकर कोर्स कंप्लीट कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें और निर्देश हैं जिनके अंतर्गत ही छात्रों को 'शताब्दी मौका' परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. ये भी जान लें कि ये सुविधा केवल यूजी, पीजी और प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए है. पीएचडी और एमफिल के छात्र इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते.

इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन –

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University Century Celebration) अपने सौ साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है, जिसके तहत पूरे साल सेलिब्रेशन होंगे. इसमें बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन, नए कोर्सेस की शुरुआत, नए हॉस्टल का निर्माण जैसे बहुत से काम शामिल हैं.

कल यानी 01 मई 2022 दिन रविवार को यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे हो रहे हैं और कल से ही सेलिब्रेशन भी शुरू हो रहे हैं. इसी वजह से ‘Centenary Chance’ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी कल यानी 01 मई 2022 से किए जा सकते हैं.

किसको मिलेगा मौका –

इस योजना के तहत वे कोर्स जिनमें एनुअल एग्जाम होते हैं के छात्रों को अधिकतम 4 पेपरों में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. इसी तरह सेमेस्टर परीक्षाओं वाले छात्रों को अधिकतम 8 पेपर देने का मौका दिया जाएगा. डीयू के ड्रॉप आउट छात्रों के लिए ये वन टाइम चांस है.

इन महीनों में हो सकती हैं परीक्षाएं –

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ‘Centenary Chance’ परीक्षाएं इस साल संभवत: अक्टूबर और मार्च के महीने में आयोजित की जा सकती हैं. रजिस्ट्रेशन के समय स्टूडेंट्स को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स पेश करने होंगे. अगर वे विश्वविद्यालय द्वारा पात्र माने जाएंगे तो ही उन्हें इस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान में नौकरियों की भरमार, 6000 लेक्चरर पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

GUJCET 2022: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, जानिए - कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget