एक्सप्लोरर

Delhi Murder: दिल्ली के मोती नगर में मामूली कहासुनी को लेकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम मिले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

Delhi Murder News: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जिसमें कुछ बदमाशों ने मामूली कहासुनी के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए. इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

पीसीआर कॉल से मिली थी चाकूबाजी की सूचना

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मोती नगर थाना की पुलिस को पीसीआर कॉल से आधी रात के आसपास शादीपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास चाकूबाजी की घटना के बारे में सूचना मिली थी.

जिस पर तुरंत ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को एक युवक चाकू से हमले के कारण जख्मी हालत में मिला, जबकि दूसरे युवक की इस हमले में मौत हो जाने का पता चला. मृतक के शरीर पर भी चाकू से हमले के कारण बने जख्मों के निशान पाये गए. उसकी पहचान, शाहनवाज उर्फ कालू (23) जबकि घायल युवक की नफीस (23) के रूप में हुई.

रेलवे लाइन पर बैठे कुछ लोगों और दोनों युवकों के बीच हुई थी कहासुनी

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल युवक रेलवे लाइन के पास स्कूटी पर जा रहे थे. इस दौरान रेलवे लाइन पर बैठे कुछ अन्य लोगों और उनके बीच कहासुनी हो गयी जो झगड़े में बदल गया जिसका परिणाम दोनों युवकों पर चाकू से हमले के रूप में सामने आया.

पुलिस जांच में कुछ संदिग्धों के नाम आये सामने

घटना की जांच में स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जो इस घटना में शामिल हो सकते हैं. उनकी तलाश में टीमों का गठन किया गया है, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश डाल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget