एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, जानें- सब कुछ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा का आयोजन कथा 6 से 8 जुलाई तक दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड आई पी एक्स पूर्वी दिल्ली में होनी है, जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने  एडवाइजरी जारी की है.

Dhirendra Krishna Shastri In Delhi : दिल्ली में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के कथा का आयोजन किया जा रहा है. यह कथा 6 से 8 जुलाई तक दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड आई पी एक्स पूर्वी दिल्ली में होनी है, जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने  एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर हर तरह की जानकारी दी है जिससे कथा में शामिल होने वाले और उसके आस-पास से गुजरने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े. 

06-08 जुलाई तक होगी कथा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया कि, 06-08 जुलाई, 2023 तक उत्सव ग्राउंड, आई.पी. एक्सटेंशन में पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम द्वारा हनुमान कथा के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. किसी भी असुविधा से बचने के लिए कृपया निर्देशिका का पालन करें. इसके अलावा कथा की अवधि के दौरान सड़क संख्या 57-ए पर हसनपुर टी-प्वाइंट से एनएच-24 तक, सीबीएसई भवन के सामने गाजीपुर नाले पर रोड नंबर 56 के कट और सीबीएसई भवन के पास रोड नंबर 57 वाले कट पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

सुझाए गए मार्ग
एडवाइजरी में आगे लिखा गया कि, वाहन चालको को सुझाव दी जाती है कि वे रोड नंबर 57 पर टेल्को-टी-प्वाइंट के माध्यम से और एमएच-24 पर गाजीपुर गोल चक्कर से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें. इसके अलावा एडवाइज में जगह-जगह पर पार्किंग की सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है. पूरे कार्यक्रम के दौरान पांच जगहों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है, जिससे लोगों के परेशानी महसूस न हो और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके.

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
बता दें कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा का आयोजन 6 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. इसके बाद तीन दिवसीय यज्ञ शुरू होगा, जिसके बाद 7 जुलाई को दिव्य दरबार सजेगा. वहीं 8 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्त उनका दर्शन कर सकेंगे. वहीं हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार की कथा का बिहार में समापन हुआ है. इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई ऐसे बयान दिए जो सुर्खियों में रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget