एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बीच जाम से बचने का यह है प्लान, राखी बांधने में न हो देर, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली-एनसीआर भारी बारिश से जलजमाव हो गया है.. रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें जाम से बचने के लिए मेट्रो से जाने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में सावन के अंतिम दिन मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. रक्षाबंधन का पर्व और वीकेंड साथ है. इसी बीच काले घने बादलों ने दिल्ली को घेर लिया है और रात से ही तेज बरसात का दौर जारी है. त्योहार की सुबह से ही दिल्ली में जगह-जगह पर पानी भर गया है और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति गहराई हुई है. इस बीच अगर आप ट्रैफिक में फंसे बिना अपने भाई-बहन और रिश्तेदारों तक पहुंचना चाहते हैं तो दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

दिल्ली पुलिस ने रक्षाबंधन के पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जाम से बचने के लिए मेट्रो को चुनें या फिर किसी अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. दिल्ली के लोगों से अपील की गई है कि अपने ट्रैवल की प्लानिंग पहले से ही कर लें. रूट तय कर लें ताकि जाम में न फंसना पड़े.

NH44 और सिंघू बॉर्डर की जगह चुनें दूसरा रास्ता
दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से एडवाइजरी सार्वजनिक करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन और वीकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे के जरिए दिल्ली से बाहर जाते हैं. भीड़भाड़ से बचने के लिए, NH-44 और सिंघु बॉर्डर के माध्यम से करनाल, पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को दूसरे रूट रप विचार करने की अपील की गई है. 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी जाम
रक्षाबंधन की एक रात पहले, 8 अगस्त को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम दिखना. गाड़ियों का हिलना तक मुश्किल रहा. कई घंटे तक और कई किलोमीटर तक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं. 

नोएडा में भी ट्रैफिक का हाल बेहाल
नोएडा की सड़कें भी गाड़ियों से पटी दिखीं. लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. नोएडा एक्सटेंशन में चार मूर्ति तक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर भी घंटों तक ट्रैफिक जाम ही जाम दिखा. नोएडा में शाम 7.00 बजे से शुरू हुआ ट्रैफिक आधी रात के बाद तक लगा रहा. केवल गाड़ियां ही नहीं, पैदल चलने वालों की भी भारी भीड़ सड़कों पर दिखी, जो सेक्टर-37 अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget