एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: महंगाई की एक और मार! आसमान छू रही टमाटर की कीमत, जानें दिल्ली में कितना पहुंचा भाव

Delhi: दुकानदारों का कहना है कि, कहीं बहुत ज्यादा गर्मी तो, कहीं बेमौसम बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब हो गई. इस कारण मांग के अनुसार टमाटर की सप्लाई नहीं है. इसलिए कीमतें बढ़ी हुई हैं.

Delhi News: राजधानी दिल्ली समेत देश भर में एक बार फिर से टमाटर की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं, तो वहीं अदरक-मिर्ची और धनियां भी लोगों को महंगाई का स्वाद दे रही है. बात करें अन्य सब्जियों की तो दिल्ली की मंडी में 40-50 रुपये से नीचे कोई भी सब्जी नहीं बिक रही है. वहीं फलों का राजा 'आम' टमाटर की तुलना में काफी सस्ती बिक रहा है. टमाटर जहां खुदरा भाव में 80 से 100 रुपये किलो पर लाल हो रहा है, तो वहीं आम 100 रुपये में दो से ढाई किलो तक मिल रहा है.

महंगे टमाटर और धनियां ने फीका किया लोगों का स्वाद

पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े सब्जी मंडी केशोपुर के खुदरा सब्जी विक्रेता एबीपी न्यूज की टीम से बात करते हुए बताया कि, अदरक की कीमतें पहले से ही आसमान छू रहीं थी. वहीं अब हरी धनियां और टमाटर भी लोगों के खाने का स्वाद फीका कर रहे हैं. चार दिन पहले तक 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है. जबकि धनियां जो कुछ दिनों पहले तक 20 से 30 रुपये पाव बिक रहा था. आज उतने पैसों में 100 ग्राम मिल रहा है. महंगे होने और खराब हो जाने के कारण मंडी में टमाटर और धनियां कम नजर आ रहे हैं.

मांग के अनुसार नहीं हो रही टमाटर की सप्लाई

ऐसा नहीं है कि टमाटर की खपत नहीं है, या मांग नहीं है. टमाटर ऐसी चीज है, जिसकी साल भर मांग बनी रहती है. लेकिन कहीं बहुत ज्यादा गर्मी तो, कहीं बेमौसम बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब हो गई. इस कारण मांग के अनुसार टमाटर की सप्लाई नहीं है. इसलिए कीमतें बढ़ी हुई हैं. इस वक़्त दिल्ली में दूसरे राज्यों से टमाटर आ रहे हैं. मांग के अनुसार सप्लाई नहीं होना और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के बढ़ने की वजह से भी इसकी कीमत पर असर पड़ा है. वहीं अभी टमाटर के दाम और भी बढने की संभावना है.

ये हैं मंडियों में आज की कीमत

बात करें सब्जियों के थोक और खुदरा दर की तो, इस वक़्त टमाटर  65 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक और 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो खुदरा में बिक रहा है. जबकि अदरक 270 से 285 रुपये प्रतिकिलो थोक और 320 से 350 रुपये प्रतिकिलो खुदरा, मिर्ची 80 रुपये प्रतिकिलो थोक और 100 से 125 प्रतिकिलो खुदरा, लहसुन थोक में 70-80 रुपये प्रतिकिलो और खुदरा में 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो और धनियां 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो थोक और 200 रुपये किलो खुदरा बिक रहा है. आलू भी खुदरा में 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है.

यह भी पढ़ेंः Delhi Power Tariff Hike: दिल्ली में एग्रीमेंट कॉस्ट 10 साल के लिए तय, फिर क्यों बढ़े बिजली के दाम, AAP ने खुद बताई बड़ी वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
Embed widget