एक्सप्लोरर

Delhi News: तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, एक बार फिर कैदियों के पास से मिला मोबाइल और सुआ

Delhi: तिहाड़ के बैरक नम्बर 8 और 9 में मोबाइल होने की सूचना पर जेल प्रशासन ने जांच की तो कैदियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, चार्जर और एक हैंडमेड सुआ बरामद किया गया है.

Delhi News: एशिया की सबसे सुरक्षित जेल कही जाने वाली तिहाड़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे तिहाड़ सुर्खियों में बना हुआ है. इन घटनाओं में सनसे ज्यादा चर्चित गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड रहा. दरअसल, कुछ दिन पहले गैंगस्टर टिल्लू की 90 बार हैंडमेड सुए से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बता दें कि, तिहाड़ प्रशासन अक्सर जेल में मोबाइल, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी के लिए जांच करती रहती है और हमेशा कुछ न कुछ बरामद होता ही रहता है.

ऐसे में टिल्लू की हत्या के बाद तिहाड़ महकमे में मचे हड़कंप के बाद जहां बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए, तो वहीं जेल में जांच और सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया. साथ ही नियमित अंतराल पर जेल में तलाशी अभियान चलाया जाने लगा. जिससे कैदियों के पास मोबाइल-हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तु न रहे और फिर कोई बड़ा घटना न घटे. 

जेल में बरामद हुआ मोबाइल, सिम और सुआ

बता दें कि, तिहाड़ जेल में एक बार फिर से मोबाइल, सिम कार्ड, चार्जर और एक हैंडमेड सुआ बरामद किया गया है. तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि, सूत्रों से जेल नम्बर 8 और 9 के कैदियों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल की सूचना मिली थी. इसके आधार पर तिहाड़ प्रशासन ने 21 जून की शाम जेल में तलाशी अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने एक कीपैड वाला मोबाइल फोन और हाथों से बनाया गया एक सुआ बरामद किया. इसी दौरान जेल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे जेलकर्मियों की नजर बैरक में मौजूद अन्य कैदियों की असामान्य गतिविधियों पर पड़ी. जिनसे पूछताछ और तलाशी के बाद एक सिम कार्ड और जुगाड़ वाला चार्जर बरामद किया गया.

मोबाइल बचाने कि लिए खुद को घायल किया

पुछताछ के दौरान एक कैदी ने उसके पास एक कीपैड वाले फोन के होने की बात बताई. इस पर कंट्रोल रूम से जेलकर्मी के साथ उस कैदी को बैरक में मोबाइल की बरामदगी के लिए भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचते ही वहां मौजूद कैदियों ने उसे जेल प्रशासन को मोबाइल न देने के लिए दबाव बनाने लगे. इतना ही नहीं मोबाइल न देने के लिए 20 से ज्यादा कैदियों ने खुद को घायल कर लिया. इस हंगामें के बीच एक कैदी ने छुपा कर रखे मोबाइल को निकाल कर अपने घर वालों और पीसीआर कॉल कर उन्हें जेलकर्मियों द्वारा पीटे जाने की सूचना दी.

चार कैदी घायल

कैदियों पर काबू पाने के लिए कंट्रोल रूम में मौजूद अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे. यहां उन्होंने घायल कैदियों DDU अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए. जबकि बाकियों का जेल डिस्पेंसरी में इलाज करवाया गया. इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, जिससे कैदी ने अपने घर वालों और PCR को कॉल किया था. वहीं कैदियों और उनके परिजनों का आरोप है कि जेलकर्मी उन्हें पिछले एक महीने से परेशान कर रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं. जिसके नहीं मिलने पर उन्हें बुरी तरीके से मारापीटा गया है और जान से मारने की धमकी दी गयी है. 

कैसे पहुंचा जेल में मोबाइल?

जेल में कैदियों के पास फोन होने के कारण वे अपने परिजनों को घटना की जानकारी दे पाए, लेकिन ये अहम सवाल है कि कैदियों के पास मोबाइल पहुंचा कैसे? सिर्फ मोबाइल ही नहीं सुआ और अन्य प्रतिबंधित वस्तु का बरामद होना कई सवाल खड़ा करता है. जेल से बरामद मोबाइल, सिम, चार्जर और हैंडमेड सुए ने एक बार फिर से तिहाड़ की बाहरी और भीतरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. इतने कड़े प्रतिबंध के बावजूद कैदियों तक मोबाइल पहुंचना और फिर उनसे सुआ बरामद होना तिहाड़ प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी करने वाला है. क्या फिर से तिहाड़ में किसी की हत्या की साजिश रची जा रही थी? 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन में रहते हुए आखिर कैसे बीजेपी-जेजेपी 10-10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम चौटाला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget