एक्सप्लोरर

सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दस्तावेज की जांच तेज

Delhi News: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस प्रशासन इन प्रवासियों की पहचान कर उनके दस्तावेज की जांच कर रहा है.

Delhi Latest News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस प्रशासन संगम विहार और गिल फार्म जैसे इलाकों में इन संदिग्ध प्रवासियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रहा है.

दिल्ली की सुरक्षा पर हाई-लेवल बैठक के बाद तेजी

कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई. इस बैठक में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया.

दस्तावेज और सोशल मीडिया खंगाले जा रहे

दिल्ली पुलिस इन प्रवासियों की पहचान करने के लिए उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है. खासकर संगम विहार और गिल फार्म इलाकों में रहने वाले संदिग्ध लोगों के वोटर आईडी, आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों की वैधता को परखा जा रहा है. पुलिस को संदेह है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली में रह रहे हैं.

इसके अलावा पुलिस इन संदिग्ध प्रवासियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे बांग्लादेशी नागरिकों या अन्य संदिग्ध समूहों के संपर्क में हैं. साथ ही बैंक अकाउंट डिटेल्स की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि कहीं अवैध फंडिंग तो नहीं हो रही है.

दिल्ली सरकार की सख्त कार्रवाई

दिल्ली सरकार और पुलिस द्वारा की जा रही यह कार्रवाई राजधानी की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राजधानी की सुरक्षा के लिए अहम कदम

बताते चलें कि दिल्ली में पहले भी अवैध प्रवासियों को लेकर चिंताएं जताई गई हैं, खासकर बढ़ती आबादी और सुरक्षा कारणों से. इसी के चलते इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसके तहत दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की. सरकार और प्रशासन की इस नई कार्रवाई से अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें हटाने की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह जांच आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी ताकि राजधानी की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई हो सके.

ये भी पढ़ें- मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले में कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 'दिल्ली पुलिस और CBI के बीच समन्वय की कमी'

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget