एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में चार साल से फरार दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कैसे पकड़ा?

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी सनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. सनी पहले भी 7 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने चार साल से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी सनी (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है. सनी पहले भी सात अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम को खतरनाक अपराधियों को पकड़ने का काम सौंपा गया था. इन्हीं अपराधियों में से एक सनी था, जिसने जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर नरेला इलाके में दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी थी. इस मामले में सनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा था.

ट्रैप लगाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
अदालत ने 2022 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 जनवरी  को सनी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह, सुनील यादव, और नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नई रोशनपुरा, नजफगढ़ में हाई टेंशन रोड के पास ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

पहले करता था एसी रिपेयरिंग का काम
आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. स्पेशल सेल के मुताबिक सनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और पहले नरेला इलाके में एसी रिपेयरिंग का काम करता था. 

बदला लेने के लिए गार्डों को मार डाला
2020 में उसके साथियों की फैक्ट्री के दो सुरक्षा गार्डों से झगड़ा हुआ था. बदला लेने के लिए सनी और उसके आठ साथियों ने जून 2020 में गार्डों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद सनी फरार हो गया और पेट्रोल-डीजल की चोरी करने वाले गिरोह में शामिल हो गया.  फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, दिल्ली चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget