एक्सप्लोरर

Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, दिल्ली चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Delhi Congress Candidate Fourth List: दिल्ली कांग्रेस ने 15 जनवरी की रात पांच प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी. इनमें से बवाना और करोल बाग सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं.

Congress Candidate List Delhi: दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार (15 जनवरी 2025) की रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी. इस सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें से बवाना और करोल बाग सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीटें भी शामिल हैं.

दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी सूची के बाद एक्स पोस्ट में टिकट पाने वाले प्रत्याशियों को पार्टी ने जीत की शुभकामनाएं भी दी है. साथ ही दावा किया है कि दिल्ली वालों का भरोसा कांग्रेस के साथ है. दरअसल, कांग्रेस इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ते हुए दिखाई दे रही है. 

कांग्रेस की चौथी सूची में बवाना (एससी) सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी) सीट से राहुल धानक, तुलगकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना का नाम शामिल है. 

ओखला से अरीबा खान को बनाया प्रत्याशी 

इससे पहले जारी तीसरी सूची में पार्टी ने पटेल नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और ओखला से पार्षद अरीबा खान को प्रत्याशी घोषित किया था. अन्य उम्मीदवारों में किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और हरि नगर से प्रेम शर्मा को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था. गोकलपुर विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

दिसंबर में कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें क्रमशः 21 और 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

'हमें पांच साल तक दिल्ली की सेवा करनी है', संजय सिंह ने AAP प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget