एक्सप्लोरर

Delhi: केंद्र सरकार की दिल्ली के युवाओं के लिए खास पहल, 100 करोड़ रुपये की 'कौशल प्रशिक्षण योजना' शुरू

Delhi News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने युवाओं के कौशल विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना शुरू की. इस योजना के तहत 29600 युवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी.

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने युवाओं के कौशल विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना शुरू की है. इस पहल का मकसद युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है. शनिवार को गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अधिकारी मौजूद रहे. इस योजना के तहत लगभग 29,600 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी. जबकि 2,000 छात्रों को शिक्षा में सहयोग मिलेगा. इस पहल से युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा? 
इस मौके पर दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि कोई भी युवा सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपने करियर में पीछे न रह जाए. यह योजना सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं को एक नया अवसर देगी." 

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह योजना रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसमें छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, साथ ही स्टाइपेंड भी मिलेगा. हमारा लक्ष्य 31,600 युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है." सरकार ने यह भी साफ किया कि 'पीएम विकास योजना' के तहत इस पहल को देशभर में लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके.

ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मिलेगा लाभ

  • योग्य उम्मीदवार एक विशेष पोर्टल के जरिए इस योजना का लाभ ले सकेंगे.
  • पोर्टल का संचालन सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मिलकर करेंगे.
  • छात्रों को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र और रोजगार सहायता भी मिलेगी.

मेंटोरशिप और प्लेसमेंट में भी मिलेगी मदद
सरकार सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं देगी, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी पाने में भी मदद करेगी. इसके लिए मेंटोरशिप प्रोग्राम और प्लेसमेंट सुविधा भी दी जाएगी, ताकि युवा अपनी ट्रेनिंग के तुरंत बाद रोजगार पा सकें.

'आत्मनिर्भर भारत' की ओर एक और कदम
इस योजना के तहत युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक स्किल्स सिखाए जाएंगे, जिससे वे न सिर्फ जॉब पाने के योग्य बनेंगे, बल्कि अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे. यह पहल सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'स्किल इंडिया' अभियान को मजबूती देने वाली साबित होगी. 

इस योजना का मकसद युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाना है. यह पहल देश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी काबिलियत साबित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget