एक्सप्लोरर

Delhi News: शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ इस दिन चलेगा बुलडोजर, MCD ने दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में दक्षिण दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी में है. इसके लिए सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस को चिट्ठी भी लिखी गई है.

Anti Encroachment Drive In Shaheen Bagh:  एक ब्रेक के बाद दिल्ली (Delhi) में फिर से बुलडोजर (Bulldozer) की गूंज सुनाई देने वाली है. इस बार बुलडोजर दिल्ली के चर्चित शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में चलने वाला है. बीजेपी शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम के इस पूरे प्लान का खाका एक चिट्ठी में है. ये चिट्ठी साउथ दिल्ली नगर निगम की ओर से  दिल्ली पुलिस के डीसीपी को लिखी गई है. जिसमें पुलिस को अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान का पूरा शेड्यूल भेजकर जरूरी बंदोबस्त की मांग की गई है.

शाहीन बाग में इस दिन चलेगा बुलडोजर

एमसीडी की इस चिट्ठी के मुताबिक दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में दो दिन यानी आज 5 मई और 9 मई को बुलडोजर चलेगा. आज शाहीनबाग इलाके में कालिंदी कुंज पार्क से जामिया नगर पुलिस स्टेशन तक कार्रवाई होगी. 9 मई को शाहीन बाग मेन रोड से जसोला नहर और कालिंदी कुंज पार्क तक बुलडोजर चलेगा. इससे पहले एमसीडी ने कल तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा दिया. नगर निगम की इस कार्रवाई से रेहडी-पटरी वाले दुकानदार बहुत नाराज दिखे. जोकि लंबे समय से यहां दुकान चला रहे थे लेकिन पहले कभी इस तरह की तोड़फोड़ एमसीडी ने नहीं की.

Parking Dispute: Noida में पार्किंग विवाद को लेकर युवती ने कार पर बरसाए डंडे, जानें पूरा मामला

नगर निगम के मेयर ने ये कहा

बता दें कि नगर निगम ने ये पूरा रोड मैप दिल्ली पुलिस को भेजा है और पुलिस से इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की है ताकि इस दौरान किसी प्रकार का हंगामा ना हो, हालांकि इससे पहले भी शाहीन बाग और सरिता विहार इलाके में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू होनी थी लेकिन तब दिल्ली पुलिस ने ये कहकर अतिरिक्त फोर्स देने से इनकार कर दिया था कि उन्हें इसके लिये कम से कम 10 दिन पहले सूचना देनी होगी. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा कि ये सामान्य ड्राइव चलाई जाएगी. इस तरह की कार्रवाई पहले भी की जाती रही है. इस दौरान ख़ासतौर पर रेहडी-पटरी और दुकानों के बाहर वाले अतिक्रमण के हिस्से को हटाया जाना है.

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बुलडोजर उनके घरों पर चलना चाहिए जिन्होंने अवैध निर्माण को मंजूरी दी. इससे पहले 20 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चला था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद दो हफ्ते के लिए कार्रवाई रोक दी गई थी.

Agra Lucknow Expressway पर बड़ा हादसा ,पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 2 की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget