एक्सप्लोरर

दिल्ली के शाहीन बाग में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Shaheen Bagh Fire: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 40 फुटा रोड पर एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

Shaheen Bagh Fire: दिल्ली के शाहीन बाग में रेस्टोरेंट में आग लग गई. दमकल की पांच गाड़ियां इस आग को बुझाने में जुटीं हैं. शाहीन बाग के चालीस फुटा रोड की ये घटना बताई जा रही है. आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

उन्होंने ये भी बताया कि शाम 5.44 बजे कॉल आया कि शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्टोरेंट के बाहर बिजली के तारों में आग लग गई है. अधिकारियों के मुताबिक जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग रेस्टोरेंट में फैल गई. आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को लगाया गया है और आग बुझाने का काम लगातार जारी है.


दिल्ली के शाहीन बाग में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

2 घंटे में आग पाया गया काबू
शाहीन बाग के 40 फुटा रोड में  रेस्टोरेंट के बगल वाले खंभे पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी फिर आग की लपटों ने जारा रेस्टोरेंट , जायका रेस्टोरेंट समेत कई रेस्टोरेंट को भी भारी नुकसान पहुंचाया. आमने और सामने के रेस्टोरेंट भी आग की चपेट में आए है. कुल 12 गाड़ियों की मदद से आग पर तकरीबन 2 घंटे में काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार किसी के जान को नुकसान नहीं हुआ है. समय रहते आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने पुलिस और फायर टीम की तारीफ भी की.

नहीं हुआ है  जान का नुकसान
मौके पर मौजूद चश्मदीद रियाज ने बताया कि 5:45 पर आग लगी. पहले कोने वाले दुकान में आग लगी. SHO साहब 5 मिनट में आ गए. किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है ,लेकिन माल का हुआ है. दिल्ली पुलिस और SHO शाहीन बाग समेत सभी को बधाई बहुत अच्छा काम किया.

AC फटने से  लगी है आग
वहीं शाहीन बाग के निवासी ने बताया कि नाजिम - AC फटने से आग लगी है, छोटे छोटे 4-5 होटल में लगी.  पुलिस की टीम, फायर की टीम काम कर रहे हैं. लेकिन नुकसान काफी हुआ है. आलमगीर ने बताया कि खंभे पर शॉर्ट सर्किट से लगी,   जारा, जायका, रेस्टोरेंट समेत कई रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है. अभी फिलहाल  आग पर काबू पाया जा चुका है और पानी की बौछारों से कूलिंग का काम भी लगभग समाप्त हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Delhi Fire: दिल्ली वालों पर टूटा भीषण आग के हादसों का कहर, अब तक कितने लोगों की हुई मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget