एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: CM केजरीवाल ने पूर्व PM मनमोहन सिंह का किया जिक्र, कहा- 'विपरीत परिस्थितियों में...'

Delhi Services Bill News: दिल्ली सेवा बिल संसद के ऊपरी सदन में भी पास हो गया. इस बिल के समर्थन में जहां 132 वोट पड़े तो विरोध में 102 सांसदों ने वोट किया. अब इस पर सीएम केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है.

 Delhi Services Bill Passed: दिल्ली सेवा बिल (Delhi Service Bill) राज्यसभा में सोमवार रात पारित कर दिया गया. बिल पास होने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने इस पर अपनी राय रखी. इसके बाद वोटिंग (Voting) कराई गई. उधर, बिल पास होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तीखी प्रतिक्रिया दी. केजरीवाल ने बिल के विरोध में खड़े होने के लिए विपक्षी पार्टियों का आभार व्यक्त किया है.

सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''बीजेपी द्वारा लाए गए इस ग़ैर क़ानूनी और काले क़ानून के ख़िलाफ़ संसद के अंदर और बाहर बहुत सारी पार्टियों ने, बहुत सारे नेताओं ने दिल्ली के लोगों का साथ दिया, इस समर्थन और साथ के लिए उन सभी नेताओं और सभी पार्टियों को दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की तरफ़ से मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं.''

मनमोहन सिंह को लेकर केजरीवाल ने कही यह बात
बता दें कि राज्यसभा में जब चर्चा हो रही थी तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी सदन में पहुंचे थे. वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ''विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी और जेएमएम अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन जी स्वास्थ्य के नज़रिए से विपरीत परिस्थितियों में भी संसद में आए, दोनों वरिष्ठ नेताओं का सभी दिल्लीवासियों की तरफ़ से बहुत-बहुत आभार.''

जब राघव चड्ढा ने बीजेपी को राज्यसभा में घेरा
दिल्ली सेवा बिल पर सोमवार को राज्यसभा में हो रही चर्चा में आप सांसद राघव चड्ढा ने हिस्सा लिया और तथ्यों के साथ बीजेपी को घेरा. उन्होंने आरोप लगाए कि जिस दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए बीजेपी के नेताओं ने 40 वर्षों तक संघर्ष किया, आज पार्टी खुद उन नेताओं का अपमान कर रही है. राघव चड्ढा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कह रहे थे कि पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले. चड्ढा ने आगे कहा, ''मैं अमित शाह जी से अपील करता हूं कि वह नेहरूवादी नहीं बल्कि आडवाणीवादी बन कर दिखाएं.''

ये भी पढ़ें- Delhi Service Bill: सवाल पूछने से BJP को है दिक्कत, सौरभ भारद्वाज बोले- 'राघव चड्ढा की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget