एक्सप्लोरर

सीमा-अनिल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पति ने ही छीन ली जिंदगी, 20 दिन तक घरवालों से बोला झूठ

Delhi Crime: मोबाइल शॉप से शुरू हुई सीमा और अनिल की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची, पर अंत दर्दनाक हुआ. सीमा की हत्या के बाद अनिल 20 दिन तक घरवालों से झूठ बोलता रहा. कहता था मूड ठीक होगा तो बात करवाऊंगा.

Delhi Seema Singh Murder Case: एक मोबाइल शॉप पर शुरू हुई सीमा और अनिल की दोस्ती, जो प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची, आज एक ऐसी दर्दनाक कहानी बन गई, जिसे सुनकर हर किसी का दिल रो पड़ता है. द्वारका में रहने वाली 47 वर्षीय सीमा सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझी तो सच सामने आया कि जिस अनिल के साथ सीमा ने जिंदगी बिताने के सपने देखे, उसी ने उनकी सांसें छीन लीं. पुलिस ने अनिल और उसके गार्ड शिव शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन सीमा का परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा है. 

मोबाइल शॉप से शुरू हुआ था प्यार का सफर  
सीमा की बहन बबीता की आंखें उस वक्त नम हो जाती हैं, जब वो 20 साल पुरानी यादों को ताजा करती हैं. बबीता बताती हैं, “नोएडा की एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर दीदी की मुलाकात अनिल से हुई थी. दीदी फोन ठीक करवाने गई थीं और अनिल वहां पार्ट-टाइम काम करता था. बातों-बातों में दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया. सिर्फ 6 महीने बाद, 2005 में दोनों ने शादी कर ली.” उस वक्त सीमा और अनिल की जोड़ी को देखकर हर कोई खुश था.

सपनों का बिजनेस और टूटता रिश्ता
शादी के बाद अनिल ने सीमा के साथ मिलकर नई शुरुआत की. बबीता बताती हैं कि अनिल प्रॉपर्टी के बिजनेस में आ गया और उसका कारोबार तेजी से बढ़ने लगा, लेकिन कामयाबी की चकाचौंध में अनिल कहीं खो गया. वो घर और सीमा को वक्त देना भूल गया. 

बबीता कहती हैं, “दीदी और अनिल के बीच झगड़े होने लगे. दीदी चाहती थीं कि अनिल परिवार को समय दे, लेकिन वो सुनता ही नहीं था. हालात ऐसे बिगड़े कि अनिल अपनी मां और बड़े बेटे के साथ गुरुग्राम के फार्महाउस में रहने लगा, जबकि सीमा द्वारका में छोटे बेटे के साथ अकेली रह गईं."

20 दिन तक झूठ का जाल बुनता रहा अनिल
मृतका की बहन बबीता का दावा है कि अनिल ने सुनियोजित तरीके से सीमा की हत्या की. इसके बाद भी वो 20 दिन तक परिवार को बहकाता रहा. वो कहता, “सीमा मेरे साथ जयपुर घूमने आई है, उसका मूड ठीक होगा तो बात करवाऊंगा.” परिवार उसकी बातों पर भरोसा कर इंतजार करता रहा, लेकिन 1 अप्रैल को छावाला पुलिस की कॉल ने सब कुछ उजागर कर दिया. पुलिस ने एक महिला की डेड बॉडी की शिनाख्त के लिए बुलाया, जो सीमा की थी. उस पल बबीता और परिवार का दिल टूट गया.

पुलिस ने खोला राज, अनिल-गार्ड गिरफ्तार
द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 15 मार्च को नजफगढ़ नाले के पास सीमा का शव मिला था. जांच के दौरान शक मृतक के पति की ओर इशारा कर रहा था, क्योंकि दोनों पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह के चलते आये दिन झगड़ा होता रहता था. पुलिस टीम ने शक के आधार पर जब घरेलू सहायक शिव को हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा दिये गए व्यान को सुन एक बार पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए. 

उसने अधिकारी को बताया कि 11 मार्च को मालिक अनिल कुमार के साथ मिलकर मालकिन सीमा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी. और बड़ी ही सफाई के साथ उन्हें यानी मृतका की डेडबीडी को नाले में फेक दिया था.आरोपी के साथ द्वारा गुनाह की सच्चाई सामने आते ही अनिल और गार्ड शिव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

सीमा के परिवार का दर्द
सीमा का परिवार आज भी उस प्यार भरी सीमा को याद करता है, जो अपने बच्चों और परिवार के लिए जीती थी. बबीता कहती हैं, “दीदी ने अनिल को दिल से चाहा, लेकिन अनिल रिश्ते को संभाल नहीं पाया. उसने दीदी को हमसे छीन लिया.” परिवार का कहना है कि अनिल छोटे बेटे को भी अपने पास ले जाने की फिराक में था, लेकिन अब सच सामने आ चुका है

सीमा की कहानी आज हर उस इंसान के लिए एक सबक है, जो प्यार में अंधा होकर अपने रिश्तों को भूल जाता है. उनके परिवार का गम शायद कभी कम न हो, लेकिन वो चाहते हैं कि सीमा को इंसाफ जरूर मिले.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget