एक्सप्लोरर

Delhi News: RFID टैग के बिना दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों का होगा रजिस्ट्रेशन कैंसिल, SDMC कर रही कड़ी निगरानी

Delhi News: साउथ दिल्ली नगर निगम ने बिना आरएफआईडी टैग के बिना कमर्शियल वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है. वहीं इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Delhi News: साउथ दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने बिना रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग या अपर्याप्त रिचार्ज वाले वाहनों का प्रवेश दिल्ली में पूरी तरह रोक दिया है. साथ ही कहा गया है कि सभी टोल प्लाजा पर गड़बड़ी करने वाले वाहनों के खिलाफ पंजीकरण रदद् करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के सभी 124 टोल प्लाजा पर RFID सिस्टम लागू

एसडीएमसी (SDMC) के मेयर मुकेश सूर्यन ने बताया कि, नगर निकाय ने दिल्ली के सभी 124 टोल प्लाजा पर आरएफआईडी (RFID) सिस्टम को लागू करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, "बिना आरएफआईडी (RFID)  टैग वाले और अपर्याप्त रिचार्ज वाले कमर्शियल वाहनों के खिलाफ रजिस्ट्रेशन रद्द करने सहित कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने  कहा कि गलती करने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और संबंधित विभागों, अधिकारियों से ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसल करने का अनुरोध किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन टीमों को टोल प्लाजा पर रखा गया है और वे दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए नियमित निरीक्षण करते हैं.

क्या काम करता है RFID टैग

सूर्यन ने कहा कि आरएफआईडी प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि कमर्शियल वाहन कैश लैस मोड में आरएफआईडी टैग के जरिए टोल टैक्स और ईसीसी का भुगतान करके शहर में प्रवेश कर सकें. दरअसल आरएफआईडी टैग वाहनों की विंडशील्ड पर लगाया जाता है और हर बार जब यह टोल प्लाजा को पार करता है, तो पैसा अपने आप कट जाता है.सूर्यन ने ये भी कहा कि "दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले शहर के सभी टोल प्लाजा पर आरएफआईडी प्रणाली लागू करने और सिस्टम के माध्यम से टोल टैक्स और ईसीसी कलेक्ट करने का निर्देश दिया है ताकि वाहन बिना किसी परेशानी के शहर में प्रवेश कर सकें. एसडीएमसी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का पालन कर रहा है."

ये  भी पढ़ें

Bihar Weather Update: जवाद के प्रभाव से आज हो सकती है बारिश, मौसम में बदलाव, कल से बढ़ेगी ठंड, देखें अपडेट

Rajasthan: प्रतापगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच चले मुक्के, थाने तक पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget