एक्सप्लोरर

'हम अपने बच्चों को स्कूल कैसे भेज पाएंगे’, बम की धमकियों के बाद अभिभावकों में दहशत

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली में लगभग 40 स्कूलों में बम की कथित ईमेल धमकी से अभिभावकों में दहशत पैदा हो गई है. अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की.

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में 40 स्कूलों को ईमेल के जरिये कथित तौर पर बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह अभिभावकों के बीच दहशत फैल गई. धमकियां मिलने के कारण स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और आपात प्रतिक्रिया की गई.

भय पैदा करने वाली यह खबर फैलते ही अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत स्कूल पहुंचे. अभिभावकों के चेहरे पर चिंता और घबराहट साफ झलक रही थी. इन अभिभावकों में एक विपिन बत्रा ने कहा, ‘‘बम की धमकी की जानकारी मिलते ही मैं स्कूल पहुंचा. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही, तो हम अपने बच्चों को स्कूल कैसे भेज पाएंगे?’’

'अभिभावकों में करती हैं भय उत्पन्न'
एक अन्य अभिभावक अनुराधा ने भी समान चिंता जताते हुए कहा कि वह अपने बच्चे को घर ले गईं, लेकिन वह अब भी तनाव में हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा जरूरी है लेकिन ऐसी घटनाएं सभी अभिभावकों में भय उत्पन्न करती हैं. स्कूल सुरक्षित होने चाहिए. अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को परिसर से बाहर ले जाते समय कई स्कूलों में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली.

30,000 अमेरिकी डॉलर की, की मांग 
इस बीच, शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर एकत्र किया, जिसके बाद उन्हें अभिभावकों के साथ घर जाने दिया. आकांक्षा सोनी नाम की एक अभिभावक ने इस तरह की घटनाओं का बच्चों पर पड़ने वाले दीर्घकालिक असर को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान कैसे केंद्रित कर पाएंगे? पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला और मेल भेजने वाले ने 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की. इसके बाद, कई सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों में तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें से अधिकतर ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं तथा छात्रों को घर वापस भेज दिया.

'कुछ भी  नहीं मिला संदिग्ध'
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके जिले में स्थित चार स्कूलों को भी यह (धमकी भरा) ईमेल मिला है. उन्होंने बताया, ‘‘सूचना मिलने के तुरंत बाद हमने स्कूल परिसर की गहन जांच की. कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं.’’ दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर डीपीएस आरके पुरम से और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार से बम की धमकी वाली सूचना मिली.

मामले में अपराध शाखा ने कर दी है जांच शुरू   
उन्होंने बताया कि श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया. दिल्ली पुलिस की विशेष एवं अपराध शाखा ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मई में दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग कर भेजा गया था.

ये भी पढ़ें: Watch: दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget