एक्सप्लोरर

दिल्ली: DPS द्वारका समेत 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस

दिल्ली के डीपीएस द्वारका सहित मॉडर्न कॉन्वेंट, श्री राम वर्ल्ड स्कूल में बम की धमकी से दहशत फैल गई. सुबह 7:34 बजे सूचना मिलने पर स्कूल खाली कराए गए. दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता तलाशी कर रहे हैं.

आज सुबह दिल्ली के द्वारका इलाके में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, सेक्टर 4 का मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल मिले. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:34 बजे इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई.

तीनों स्कूल खाली कराए गए

घटना के बाद तीनों स्कूलों को खाली करवा लिया गया. बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डीपीएस द्वारका ने तुरंत अभिभावकों के लिए नोटिस जारी किया और बताया कि अनिवार्य परिस्थितियों के कारण स्कूल आज बंद रहेगा. स्कूल बस और प्राइवेट वैन से आने वाले बच्चों को तुरंत घर भेजा जा रहा है.

डीपीएस स्कूल ने अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल के तय गेट या बस स्टॉप से ले जाएं. स्कूल ने यह भी बताया कि आज होने वाली सभी टेस्ट, गतिविधियां और इवेंट स्थगित कर दिए गए हैं. नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी.

पुलिस और बम निरोधक टीम ने की जांच

पुलिस ने बताया कि धमकी अलग-अलग ईमेल से भेजी गई. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु स्कूल में नहीं मिली है. बम निरोधक दस्ते मौके पर हैं और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी उपलब्ध हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी ईमेल कहां से आए.

स्थानीय लोगों और अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल है. एक अभिभावक ने कहा, सुबह-सुबह ऐसी खबर सुनकर घबराहट हो गई. बच्चे स्कूल जा रहे थे, लेकिन अब हमें उन्हें वापस लेना पड़ा.

स्कूल प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा. दिल्ली में पहले भी कई बार स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर अफवाह साबित हुई. फिर भी, इस बार प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget