एक्सप्लोरर

Delhi School Reopened: दक्षिणी दिल्ली के स्कूलों में लौटी रौनक, दो साल बाद विद्यालयों में पहुंचे नन्हें छात्र

School Reopened: 14 फरवरी से स्कूल खुलने पर छात्रों में उत्साह है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों ने प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया और छात्रों का स्कूल में फूल से स्वागत किया.

School Reopened in Delhi: दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सभी विद्यालयों में करीब 2 साल बाद फिर से रौनक लौट आई है. 14 फरवरी से सभी विद्यालयों को छात्रों के लिए खोल दिया गया है. लंबे समय बाद छात्र स्कूल जाने से काफी उत्साहित हैं. निगम के सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बच्चों का स्वागत करने के लिए स्कूलों को सजाया भी गया है.

स्कूलों में सुंदर पेंटिंग बनाई गई हैं और छात्रों के लिए आकर्षक बोर्ड भी तैयार किए गए हैं. दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों ने प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया और छात्रों का स्कूल में फूल से स्वागत किया. सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों ने स्कूलों में तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षक और प्रिंसिपल के साथ चर्चा की कि कैसे बच्चों को महामारी से सुरक्षा के साथ स्कूलों में पढ़ाया जाए. स्कूलों में आए छात्रों से कोरोना काल के अनुभवों पर भी बात की. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से एमसीडी के स्कूलों को मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी जैसे सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है. सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्कूल में आने वाले सभी शिक्षक और कर्मचारी वैक्सीनेटेड हों.

स्कूल में छात्रों को सिखाए जा रहे कोरोना प्रोटोकॉल के नियम

स्कूलों में आ रहे छात्रों के लिए प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रबंध किया गया है. इसके साथ ही सभी विद्यालयों में शिक्षक और प्रिंसिपल सुनिश्चित कर रहे हैं कि छात्र पूरी तरीके से स्वस्थ हों. स्कूल में सभी छात्रों को मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, उचित दूरी का पालन करना भी सिखाया जा रहा है. अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों के अस्वस्थ या सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होने पर स्कूल ना भेजकर तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में ऑनलाइन मोड पर भी कक्षाओं को जारी रखा गया है. स्कूल आने में असमर्थ छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लेने की सुविधा दी गई है. 

Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर कर्नाटक HC में कल फिर होगी सुनवाई, वकील बोले- धर्म के कारण मुस्लिम छात्राओं से हो रहा भेदभाव

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन संकट को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तैयार किया कंट्रोल रूम, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget