एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली: गड्ढे से बचने के लिए लगाया ब्रेक, संतुलन बिगड़ा, डिवाइडर से टकराने से शख्स की मौत

Delhi Road Accident: शुरुआती जांच से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से दोपहिया गाड़ी चला रहा था और उसने अपना हेलमेट हाथ में पकड़ा हुआ था. गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाने के बाद संतुलन खोया.

Biker Died In South Delhi: दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में चालक के मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो देने के बाद दोपहिया वाहन डिवाइडर से टकरा गया और सीवेज के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति (बाइक सवार) की मौत हो गई. एक अधिकारी ने मंगलवार (12 मार्च) को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राशिद खान के रूप में हुई है. 

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह सड़क पर पड़े हुए मिले थे और उनके सिर पर चोट लगी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तिगड़ी पुलिस थाने में सोमवार को सूचना मिली कि एमबी रोड स्थित हमदर्द अस्पताल की लाल बत्ती के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचने पर संगम विहार के रहने वाले खान सड़क पर पड़े मिले और उनके सिर पर चोट लगी थी.’’

गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाने के बाद खोया संतुलन

एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘‘इस इलाके में कोई सीसीटीवी नहीं है. शुरुआती जांच से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से दोपहिया गाड़ी चला रहा था और उसने अपना हेलमेट हाथ में पकड़ा हुआ था. दूसरी जगह पर उसने सीवेज के पानी से भरे एक गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाया. इस दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और पानी से भरे दूसरे गड्ढे में गिर गया. यह गड्ढा छह इंच गहरा था. वह बेहोश हो गया था और शायद यही जानलेवा साबित हुआ.’’

बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि खान की मोटरसाइकिल और हेलमेट भी घटनास्थल पर मिले हैं. अधिकारी ने बताया कि खान को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है.

बाइक सवार के सिर पर गहरी चोट के निशान

अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि सड़क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को मामले में पक्ष बनाया गया या नहीं. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि खान के सिर पर गहरी चोट लगी थी. उनके माथे के बाईं ओर लगभग चार इंच लंबा और 1.5 इंच गहरा चोट का निशान था. उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि खान पानी से भरे गड्ढे में सिर के बल गिरने के बाद बेहोश हुए होंगे.

सूत्रों ने कहा, ‘‘मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.’’पुलिस को संदेह है कि किसी अन्य गाड़ी से टकरा जाने से भी यह घटना हुई होगी. अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने खान का शव उसके परिजनों को सौंप दिया.

पीडब्ल्यूडी और डीएमआरसी का पक्ष

इस बीच, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क फिलहाल डीएमआरसी की देखरेख में है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने कहा कि सड़क का यह हिस्सा डीएमआरसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. उन्होंने कहा, ‘‘डीएमआरसी ने पुष्टि की है कि संबंधित क्षेत्र हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget