एक्सप्लोरर

स्कूटी से जनता के बीच पहुंचे दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, सुनी समस्याएं और मौके पर कराए समाधान

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने स्कूटी से ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान कराया. मंत्री ने कहा कि यह जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है.

Ashish Sood News: आमतौर पर जनता अपनी शिकायतों को लेकर नेताओं और मंत्रियों के पास जाती है, लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री अब खुद जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान करा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद स्कूटी से सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की परेशानियों को सुना.

समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही दिए निर्देश

जनता दरबार में मंत्री के साथ पुलिस, पीडब्ल्यूडी, जल विभाग, ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और जिन मामलों में अधिक समय लगेगा, उसकी निगरानी की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि हर सप्ताह इस तरह की जनसुनवाई होगी, ताकि आम जनता को इधर-उधर भटकना न पड़े.

मंत्री ने कहा- मैं जनसेवक हूं, जनता की सेवा ही मेरा धर्म

मंत्री आशीष सूद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं खुद को मंत्री नहीं, बल्कि जनसेवक मानता हूं. जनता की परेशानियों को सुनना और उनका समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है. यह सरकार आम लोगों की सरकार है और हम अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि यह जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. दिल्ली सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें और किसी को भी अपनी समस्या को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

हर हफ्ते होगा जनसुनवाई अभियान

मंत्री आशीष सूद ने घोषणा की कि अब हर हफ्ते इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और यदि किसी समस्या को हल करने में अधिक समय लगे, तो संबंधित विभाग समय-समय पर अपडेट देता रहे.

जनता को राहत, मौके पर मिले समाधान

जनता ने मंत्री की इस पहल का स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि अब तक वे अपनी शिकायतें लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार खुद उनके पास आ रही है. कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे लोगों में संतोष देखा गया.

दिल्ली सरकार का नया मॉडल-प्रशासन जनता के द्वार

इस पहल को दिल्ली सरकार की नई प्रशासनिक कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अधिकारी जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं. सरकार का कहना है कि यह पहल दिल्ली को एक बेहतर और जवाबदेह प्रशासन देने की दिशा में बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें- MCD News: एमसीडी का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर, नया संशोधन सॉफ्टवेयर लॉन्च, ट्रेडर्स ऐसे उठाएं इसका लाभ

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget