एक्सप्लोरर

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा मामले के छह और आरोपी बरी, पुलिस ने चार्जशीट में लगाए थे ये आरोप

Delhi Riots 2020: दिल्ली पुलिस ने हिंसा (Delhi Riots) मामले में सभी छह आरोपियों पर 25 फरवरी 2020 को शिव विहार में एक घर में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया था. 

Delhi Riots 2020 News: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार (दो अगस्त 2020) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान हुई आगजनी, दंगा और चोरी व अन्य हिंसक घटनाओं के मामले में लंबी सुनवाई के बाद आरोपित छह लोगों को बरी कर दिया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला उनके खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस की ओर से लगाए आरोपों के अनुसार हिंसा के मामले में आरोपी सभी छह आरोपी 25 फरवरी 2020 को शिव विहार में एक घर में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने में शामिल थे.  पुलिस ने बाद में एक क्लीनिक में आग लगाने की शिकायत को भी इस मामले के साथ जोड़ दिया था. 

गवाह नहीं पेश कर पाई पुलिस 

दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को पारित आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) पेश किया था. अदालत ने कहा, ‘‘हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों में से किसी भी आरोपी की पहचान करने के लिए कोई गवाह नहीं है.’’

अदालत ने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी (आईओ) ने वैज्ञानिक जांच के जरिए या आरोपियों की नमूना तस्वीर के साथ वीडियो का विश्लेषण करके किसी भी आरोपी की मौजूदगी साबित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. अदालत ने कहा, ‘‘इस प्रकार, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि आरोपी उन वीडियो में दिखाई दे रहे हैं..’’ उसने कहा कि न तो कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से आरोपी के सटीक स्थान का पता चला और न ही घटना में आरोपियों की संलिप्तता का पता चला पाया है. 

सबूतों के अभाव में किया बरी 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं. इस मामले में उपरोक्त लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं.’’ अदालत ने हाशिम अली, अबू बकर, मोहम्मद अजीज, राशिद अली, नजमुद्दीन और मोहम्मद दानिश को बरी कर दिया. करावल नगर थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. दिल्ली हिंसा मामले में छह आरोपियों को अदालत ने बरी किया. 

Delhi Shelter Home Deaths: दिल्ली में बच्चों की मौत किसकी जिम्मेदारी? देवेंद्र यादव का AAP सरकार से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारी बोले, 'प्रधानमंत्री की बात से हम...'
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारी बोले, 'प्रधानमंत्री की बात से हम...'
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, CM रेखा गुप्ता ने प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में की पूजा अर्चना
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, CM रेखा गुप्ता ने प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में की पूजा अर्चना
दिल्ली: जनकपुरी स्कूल रेप केस को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर भड़की कांग्रेस, स्कूल को भेजा गया नोटिस
दिल्ली: जनकपुरी स्कूल रेप केस को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर भड़की कांग्रेस, स्कूल को भेजा गया नोटिस
गोल्ड से लेकर विदेश यात्रा तक, PM मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ऐसा तो देश में पहले...'
गोल्ड से लेकर विदेश यात्रा तक, PM मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ऐसा तो देश में पहले...'

वीडियोज

सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम
थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours
Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
'अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील...', सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP
'अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील...', सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
Explained: किन पार्टियों ने अपने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से लेकर विजय थलापति तक पहली बार बने CM
किन पार्टियों ने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से विजय थलापति तक पहली बार बने CM
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
Eye Cancer Risk Factors: आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
Embed widget