एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: राजधानी दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटे में 20 हजार से अधिक नए मामले मिले, 7 लोगों की हुई मौत

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 20,181 नए कोरोना के ​​मामले सामने आये हैं. वहीं इस दौरान 11,869 ठीक हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात लोगों की मौत भी हो गई है.

Delhi  News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 20,181 नए कोरोना के ​​मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 11,869 ठीक हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात लोगों की मौत भी हो गई है. दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 48,178 हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 19.6फीसदी है. 

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के साथ वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया है. हालांकि बावजूद इसके कोरोना केस में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है.  दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 48,178 हैं.

प्रकाश पर्व पर दी गई राहत

दिल्ली सरकार का कहना है कि रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर वीकेंड कर्फ्यू मानदंडों में ढील देते हुए भक्तों को गुरुद्वारों में जाने की अनुमति दी जाएगी. वहीं बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने के साथ ही शनिवार की सुबह सड़कें खाली थीं और बाजार सुनसान थे. आमतौर पर बहुत भीड़भाड़ वाला लाजपत नगर बाजार भी आज खाली था. केवल आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी रहा बाकी सभी दुकानें बंद थीं. काम के लिए अपने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया और इलाके के एक निवासी ने कहा कि कर्फ्यू से वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी.

क्या कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संबंधित कोई मौत नहीं हुई है. सत्येंद्र जैन ने कहा कि गुरुवार को कोरोनो वायरस संक्रमण से मरने वाले अधिकांश रोगियों में कोमर्बिडिटी (Comorbidity) थी.

DDMA की बैठक कल

राजधानी दिल्ली में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. बेलगाम कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक 10 जनवरी यानी सोमवार को होने वाली है. 

इसे भी पढ़ें :

Delhi Weather News: जनवरी के महीने में दिल्ली में हुई इतनी बारिश, टूटा 13 सालों का रिकॉर्ड

Omicron Update: दिल्ली में ओमिक्रोन के मामलों में हुआ इजाफा, जानिए महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget