एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी एक दशक में सबसे बेहतर, झमाझम हुई बारिश का असर

Delhi Weather News: दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश हुई और आगे भी अनुमान है। इस बारिश के साथ, जुलाई 2025 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले एक दशक में सबसे बेहतर रही.

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई. देर रात शहर में और अधिक वर्षा होने का अनुमान है. आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार जुलाई के महीने में दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बेहतर रही है. मौसम विभाग ने बुधवार (30 जुलाई) के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2025 के दौरान वायु गुणवत्ता एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बेहतर रही, जब औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया. आंकड़ों के अनुसार, 2024 में औसत एक्यूआई 96, 2023 में 84, 2022 में 87, 2021 में 110, 2020 में 84, 2019 में 134, 2018 में 104, 2017 में 98, 2016 में 146 और 2015 में 138 रहा था.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

अधिक बारिश होने का है अनुमान

दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, मध्य दिल्ली और अन्य क्षेत्रों सहित राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई. आगामी कुछ घंटों में और अधिक बारिश होने का अनुमान है.

 15 मिलीमीटर बारिश की गई दर्ज

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच शहर के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र पर 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, पालम में 28.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 7.7 मिलीमीटर और आया नगर में 1.6 मिलीमीटर पानी बरसा.

अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक या कम से कम तीन अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget