एक्सप्लोरर

Delhi Rainfall: बारिश ने दिल्ली में तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, बिजली और तेज हवाओं ने बदला राजधानी का मौसम

20 मार्च को दिल्ली में हुई बारिश ने पिछले 3 साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा का रिकॉर्ड बनाया है. बारिश से दिल्ली का पारा तेजी से गिरा है और मौसम सुहाना हो गया है.

Delhi Rainfall: दिल्ली में सोमवार को सिर्फ तीन घंटे में 6.6 मिमी बारिश (Delhi Rainfall) दर्ज की गई जो पिछले तीन साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई सबसे ज्यादा वर्षा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है. राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम कार्यालय ने कहा कि बिजली चमकने और बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश मार्च में तीन साल में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा है. सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. इससे सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ. इससे पहले दिन में दिल्ली में मौसम (Weather) सुहावना रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी हो सकती है बूंदाबांदी 
आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

11 उड़ानों के रूट डायवर्ट
सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डा आने वाली कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. जानकारी के मुताबिक इन उड़ानों को जयपुर और लखनऊ की ओर मोड़ा गया. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच आठ उड़ानों का मार्ग जयपुर और तीन का लखनऊ की ओर परिवर्तित किया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2023: आज नहीं पेश होगा दिल्ली का बजट, केजरीवाल सरकार का आरोप- केंद्र ने नहीं दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget