एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश के आसार, 3 दिन तक अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली में लगातार बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. IMD ने 5 अगस्त तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है.

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. रोहिणी, पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन साथ ही लोगों को दफ्तर और स्कूल जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सप्ताहभर बना रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 5 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. यानी आने वाले दिनों में भी राहत के साथ-साथ कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी.

वहीं, सफदरजंग बेस स्टेशन के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में दिल्ली में सामान्य से 9 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. जहां औसतन 201.9 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार 220.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

ट्रैफिक-जाम और जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है. कुछ जगहों पर तो घुटनों तक पानी भर गया है. इससे गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं और ऑफिस टाइम में भारी ट्रैफिक देखने को मिला. खासकर सुबह के समय स्कूल और कॉलेज जाने वालों को काफी दिक्कत हुई. कई इलाकों में जाम के चलते लोग घंटों फंसे रहे.

उमस कम, लेकिन असुविधाएं ज्यादा

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से उमस में कमी आई है, लेकिन दिक्कतें भी बढ़ी हैं. सड़कों पर कीचड़, पानी भराव और ट्रैफिक की वजह से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जो लोग मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर कर रहे हैं, उन्हें भी स्टेशन और बस स्टॉप्स पर पानी भराव के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है.

बारिश ने दिल्ली की गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन जलभराव, ट्रैफिक और फिसलन से आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. फिलहाल तीन दिन और ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget