एक्सप्लोरर

Delhi School Reopen: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार, कल से फिर खुलेंगे स्कूल

Delhi School: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने पिछले शुक्रवार को प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था. हालांकि बाद में सरकार ने आदेश रद्द करते हुए स्कूल खोलने को कहा.

Delhi School Reopen: राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिन में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार के बाद स्कूल बुधवार से फिर खुल जाएंगे. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बाद शनिवार से प्राइमरी स्कलों को बंद कर दिया गया था. इसके बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने पिछले शुक्रवार को अनेक उपायों की घोषणा की थी जिसके तहत शनिवार से स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं नहीं लगना और दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मियों का घर से काम करना शामिल था.

स्कूलों ने बच्चों के लिए उठाए ये कदम

वहीं स्कूलों ने बच्चों के बचाव के लिए अनेक कदम उठाये हैं जिनमें कक्षाओं में सांस संबंधी व्यायाम कराना और मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के सत्र आयोजित करना शामिल है. एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्राचार्य अंशु मित्तल ने कहा कि छात्रों को एक लिखित दिशानिर्देश बांटने पर विचार किया जा रहा है जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह का भोजन करें, किस तरह के पेय लें और किस तरह का व्यवहार अपनाएं. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार सुबह लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा जो इससे पहले ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया था. 

गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी घोषणा
 
इस मामले को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वायु प्रदूषण की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और खेतों में पराली जलाने की घटनाएं भी कम हुईं. इसलिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश के अनुपालन में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण 4 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया जा रहा है. इसी दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा प्राइमरी स्कूल 9 नवंबर से फिर से खुलेंगे और 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश भी रद्द किया जा रहा है.

Delhi Weather: दिल्ली में एयर पॉल्यूशन से राहत की उम्मीद! बुधवार को हो सकती है हल्की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget