एक्सप्लोरर

दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री ने की बड़ी बैठक, इस बात पर दिया जोर

Delhi News: दिल्ली में गर्मी में बढ़ती बिजली मांग पर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने समीक्षा की. ग्रिड अपग्रेड, सौर ऊर्जा, बैटरी बैंक और बिना कटौती आपूर्ति पर फोकस किया गया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बिजली कंपनियों और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बिजली आपूर्ति बनाए रखने, आपदाओं के दौरान बिजली बहाली में तेजी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.

जानकारी के मुताबिक बैठक में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दिए कि वह अपने पुराने ग्रिड को अपग्रेड करें, नई केबल बिछाएं और स्मार्ट तकनीकों का उपयोग करें, जिससे बिजली फॉल्ट का तुरंत पता लग सके और समय पर समाधान हो सके साथ ही बिजली कंपनियों से डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करने को भी कहा ताकि वितरण प्रणाली में सुधार लाया जा सके.

सोलर पैनल लगाने की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर

ऊर्जा मंत्री के मुताबिक दिल्ली की बीजेपी सरकार सभी नागरिकों को बिना कटे बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बिजली बहाली में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत दिल्ली में सोलर पैनल लगाने की रफ्तार को बढ़ाने पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर बिजली कंपनी अपने उपभोक्ताओं को सोलर एनर्जी अपनाने के लिए प्रेरित करे साथ ही ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां सोलर पैनल से बिजली पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा, जहां अभी तक बिजली के मीटर नहीं लगे हैं.

अन्य क्षेत्रों में भी लगेगी बैटरी बैंक

दिल्ली के किलोकरी में स्थापित बैटरी बैंक की सफलता को मॉडल के रूप में अपनाने का भी निर्देश ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दिया और कहा की दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी बैटरी बैंक लगाए जाए जिससे आपात स्थिति में भी बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके.

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के मुताबिक दिल्ली में बिजली सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है. ताकि दिल्लीवासियों को गर्मी के मौसम में कोई परेशानी न हो. 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget