एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में अभी लागू रहेंगे ग्रैप टू के नियम, गोपाल राय बोले- 'हालात को बेकाबू होने से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी' 

Delhi Air Pollution: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि एंटी डस्ट कैम्पेन टीम, एंटी ओपन बर्निग अभियान टीम, पीयूसी चेकिंग टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करते रहने के लिए कहा गया है. 

Delhi AQI News: दिल्ली में प्रदूषण के हालात में आंशिक सुधार के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से मौसम में बदलाव होने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसे देखते हुए सीएक्यूएम ने ग्रेप 3 से सबंधित पाबंदियों  को  वापस ले लिया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अगर हवा की गति कम होगी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए  दिल्ली में ग्रेप-1 तथा ग्रेप-2 के नियम अभी लागू रहेंगे. ताकि प्रदूषण की वजह से फिर बेकाबू न हो जाए.   

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक ग्रेप एक और दो की पाबंदियों का सख्ती से पालन करवाने को लेकर  दिल्ली में सुनिश्चित तरीके से कार्यान्वयन के लिए आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के साथ संयुक्त मींटिग की. मीटिंग के बाद उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी संबधित विभागों को आदेश जारी किया गया है. साथ ही जो-जो टीमें लगी हुई थीं, जैसे एंटी डस्ट कैम्पेन टीम, एंटी ओपन बर्निग अभियान टीम, पीयूसी चेकिंग टीमें, इन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करते रहने के लिए कहा गया है. 

सख्ती जारी रखने का आदेश

हॉट स्पाट पर सभी नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आदेश दिया गया है. टीमों को लगातार  मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्यूआई स्तर आगे बढ़कर गंभीर श्रेणी में न आये. प्रतिदिन चिन्हित सड़कों पर पानी का छिड़काव करने और लगातार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है. 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है. हॉटस्पॉट के लिए 60 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं. पानी के छिड़काव के लिए 375 वाटर स्प्रिंक्लिंग मशीन लगाई गई है. 82 मैकनिकल स्वीपिंग मशीन काम कर रही है. 

इन गतिविधियों पर जोर 

  • पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 500 स्क्वायर मीटर या इससे ज्यादा एरिया वाले निर्माण प्रोजक्ट को वेब पोर्टल पर पंजिकृत होना अनिवार्य है. इसके लिए डीपीसीसी को विशेष अभियान चलने का निर्देश दिया गया है. सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को पालन  करना जरूरी है. नियमों को पालन नहीं करने पर टीमें सख्त कार्रवाई करेगी. इसके लिए 591 टीमें तैनात की गई हैं.  सी एंड डी निर्माण साईटों पर एंटी स्मॉग गन की तैनाती संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है.
  • एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 611  टीम तैनात की गई हैं.  दिल्ली में 14 नवंबर से एंटी ओपन बर्निंग अभियान जारी है. एंटी ओपन बर्निंग अभियान 14 दिसंबर तक जारी रहेगा. 
  • पीयूसी नियमों का वाहनों के लिए सख्ती से पालना कराना और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर ज्यादा-से-ज्यादा पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिया गया है.  इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा 84 टीमें लगाई गई हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस की 284 टीमें लगाई गई हैं. ट्रैफिक पुलिस ने  जिन 91 ट्रैफिक जाम के प्वाईंट का जिक्र किया था, उन जगहों पर स्पेशल टीमों की तैनाती करके जाम की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के लोगों से अपील की गई है कि कहीं भी प्रदूषण से सम्बंधित कार्य देखें तो उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली एप पर करें.

Delhi High court का पीड़िता को टका सा जवाब, कहा- 'AIIMS की सीट बेचने के लिए नहीं, हम नहीं दे सकते अवैध काम को कानून मान्यता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget