एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले दिल्ली की एयर क्वालिटी में आई थोड़ी सुधार, अभी GRAP-2 लागू

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार शुक्रवार (25 अक्टूबर) को शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 270 दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 306 था.

Delhi Air Quality improved: दिल्ली में प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है. राष्ट्रीय राजधानी में चार दिनों तक बहुत खराब रहने के बाद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सुधार हुआ है. अनुकूल हवा की गति के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 270 पर पहुंच गया. हालांकि ये खराब श्रेणी में ही है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने आगाह किया कि राहत अल्पकालिक हो सकती है, क्योंकि मौसम की बदलती परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर तीन दिनों में फिर से बढ़ने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 270 दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 306 था.

दिल्ली में 25 अक्टूबर को क्या रहा प्रदूषण का स्तर

सीपीसीबी आंकड़ों से पता चला कि राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, मुंडका और वजीरपुर में AQI का स्तर शुक्रवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 32 निगरानी स्टेशनों ने खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की. पड़ोसी ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में हवा, गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बेहतर थी. 

शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

दिल्ली की हवा में कैसे सुधार?

एयर क्वालिटी अरली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) के मुताबिक, हवा की दिशा और गति में अचानक बदलाव के कारण दिल्ली का AQI सुधरकर खराब श्रेणी में पहुंच गया. हवा उत्तर-पश्चिम से पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर ट्रांसफर हो गई है. अगले एक से दो दिनों में इसी तरह की हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण तीन-चार दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है. 31 अक्टूबर तक AQI 400 तक पहुंचने की संभावना है. 

दिल्ली में अभी GRAP-2 लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वर्तमान में दिल्ली में GRAP चरण 2 लागू किया है. GRAP-3 या 4 को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है. सर्दियों के महीनों के दौरान, दिल्ली में कम हवा की गति, गिरते तापमान, उच्च नमी के स्तर, प्रदूषण कणों की उपस्थिति जैसे कारकों के कारण प्रदूषण में गंभीर इजाफा हो जाता है. वायु प्रदूषण की वजह से लोगों में श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार की अनूठी पहल, अब आसमान से होगी हॉटस्पॉट की निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 25 चौराहों से हटेगी लाल बत्ती, नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू
दिल्ली में 25 चौराहों से हटेगी लाल बत्ती, नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू
रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार, कोर्ट ने CBI कस्टडी में भेजा
रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार, कोर्ट ने CBI कस्टडी में भेजा
दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद पेट्रोल की गाड़ियां होंगी बंद? CM रेखा गुप्ता का दो टूक जवाब
दिल्ली में EV पॉलिसी लागू, क्या पेट्रोल की गाड़ियां होंगी बंद? CM रेखा गुप्ता का दो टूक जवाब
दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना
दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget