एक्सप्लोरर

दिल्ली में अपराधियों की अब खैर नहीं! लगाएगी हाई-टेक फेस रिकॉग्निशन कैमरों का जाल

Delhi News: सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अतिरिक्त आयुक्त मनोज सी. ने हाल ही में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को पत्र भेजकर फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की स्थापना को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं.

Delhi News: दिल्ली पुलिस अब अपराधियों पर और भी पैनी नजर रखने के लिए हाई-टेक फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाने जा रही है. राजधानी में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए हर थाने से उन स्थानों की जानकारी मांगी गई है जहां ये अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा सकते हैं. संबंधित सूची पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही इन कैमरों को एफआरएस तकनीक से लैस कर दिया जाएगा.

दिल्ली के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहले से ही इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. खासतौर पर गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एफआरएस का उपयोग करती है. इस अत्याधुनिक प्रणाली की मदद से कई अपराधियों को धर दबोचने के अलावा अपराध दर को भी काफी हद तक कम करने में सफलता मिली है.

कैसे काम करता है एफआरएस?
एफआरएस एक उन्नत सॉफ्टवेयर है जिसे हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों में इंस्टॉल किया जाता है. इस सॉफ़्टवेयर में उन अपराधियों का डाटा मौजूद होता है जिनके खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है. जैसे ही कोई अपराधी कैमरे के सामने आता है, यह सॉफ्टवेयर तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देता है, जिससे पुलिस तेजी से कार्रवाई कर सकती है.

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा विस्तार
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अतिरिक्त आयुक्त मनोज सी. ने हाल ही में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को पत्र भेजकर एफआरएस कैमरों की स्थापना को लेकर दिशा-निर्देश दिए है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि एफआरएस सॉफ्टवेयर केवल 8 से 10 फुट की ऊंचाई पर लगे कैमरों में प्रभावी रूप से काम करता है. जबकि दिल्ली के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे 15-20 फुट की ऊंचाई पर लगे हुए हैं, जहां इस तकनीक का इस्तेमाल संभव नहीं है. ऐसे में अब सभी थाना क्षेत्रों में उपयुक्त कैमरों की पहचान कर उन्हें एफआरएस से जोड़ा जाएगा.

एफआरएस ने पहले ही किए कई बड़े अपराध सुलझाने में मदद
एफआरएस तकनीक ने पहले ही कई हाई-प्रोफाइल अपराधों को सुलझाने में पुलिस की मदद की है. इनमें शामिल हैं:
● चांदनी चौक: 80 लाख की लूट में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी.
● सरोजिनी नगर: महिला की चेन झपटकर भागी एक महिला और उसके भतीजे को दबोचा गया.
● नौरोजी नगर: बाइक चोरी कर भागे कुख्यात अपराधी दीपक की गिरफ्तारी.

अपराध पर कसेगा और ज्यादा शिकंजा
क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में पहले से एफआरएस कैमरे लगाए जा चुके हैं और इसके शानदार नतीजे देखने को मिले हैं. खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हुई है. अब इसे और ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में लागू किया जाएगा, जिससे अपराधियों की धरपकड़ और भी आसान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में चलेगा लू और गर्मी का दौर, 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget