एक्सप्लोरर

सावधान! दिल्ली में चलेगा लू और गर्मी का दौर, 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना

Delhi Weather Forecast:  आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 6 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.  

Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी वाला दौर शुरू हो गया है. आने दिनों में दिनों में औसत से काफी ज्यादा गर्मी पड़ेगी. दिन के समय न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं का दौर भी अब थमने वाला है. आईएमडी के वैज्ञानिकों ने मुताबिक दिल्ली वालों को गर्मी से होने वाली परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. 
 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार (1 अप्रैल) को तेज हवाएं चलेंगी. दिन के समय न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. छह अप्रैल तक न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री से बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 और 5 अप्रैल को भी दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं. 

आने वाले दिनों में रुलाएगी गर्मी 

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है. जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत रहा.

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है. राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के बीच रहा.

प्रदूषण से दिल्ली वालों को राहत 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.  जबकि रविवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 दर्ज किया गया था. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget