एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, झारखंड अलकायदा ट्रेनिंग मॉड्यूल से जुड़ा मामला

Patiala House Court News: पटियाला हाउस कोर्ट में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है. दिल्ली पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था.

Delhi News: झारखंड अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) यानी झारखंड अलकायदा ट्रेनिंग मॉड्यूल मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है. दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. आरोपियों में डॉ इश्तियाक, एनामुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, मोहम्मद रिजवान, मोतिउर रहमान, रहमतुल्लाह और फैजान अहमद का नाम शामिल है.

दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराएं लगाई हैं. चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट 24 फरवरी को संज्ञान लेने के मामले में सुनवाई करेगी. तीन आरोपियों का नाम फिलहाल चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सकती है. रांची के डॉ. इश्तियाक समेत 11 आरोपी हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था.

झारखंड अलकायदा ट्रेनिंग मॉड्यूल मामला

गिरफ्तारी के बाद अनामुल अंसारी, शहनाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, हसन अंसारी, अरशद खान, उमर फारूक, इश्तियाक अहमद और मोहम्मद रिजवान, मोतीउर रहमान, रहमतुल्लाही और फैजान अहमद न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए. दिल्ली पुलिस ने बताया सभी आरोपी दिल्ली समेत देश के कई बड़े राज्यों में हमले की साजिश रच रहे थे. डॉक्टर इश्तियाक की देखरेख में आतंकी मॉड्यूल संचालित हो रहा था.

8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

आरोपी कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग- अलग जगहों पर दी गई थी. दिल्ली पुलिस की दाखिल चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट 24 फरवरी को सुनवाई करेगी. सुनवाई में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर फैसला होगा. फिलहाल तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है. झारखंड अलकायदा ट्रेनिंग मॉड्यूल मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 

ये भी पढ़ें-चप्पे-चप्पे पर नजर! महाकुंभ में कैसे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे CRPF के जवान?


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget