एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल का बड़ा खुलासा, 8 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड जामताड़ा से गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी अजय मंडल को जामताड़ा से अरेस्ट किया. आरोपी ने KYC के बहाने 8 लाख की ठगी कर 7 आईफोन खरीदे थे.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के हब माने जाने वाले झारखंड के जामताड़ा से एक कुख्यात साइबर अपराधी अजय कुमार मंडल को अरेस्ट कर लिया. यह गिरफ्तारी कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर की गई जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और मिजोरम के बॉर्डर तक पुलिस की टीम पहुंची.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार मंडल खुद को बैंक अधिकारी बता कर लोगों को फोन करता था और KYC अपडेट के बहाने उनसे जानकारी हासिल करता था. इस गैंग से एक दिल्ली निवासी महिला को इसी तरीके से निशाना बनाकर उसके मोबाइल पर एनीडेस्क नाम का रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल कराया गया, जिसके जरिए आरोपी ने महिला के अकाउंट से करीब 8 लाख रुपये उड़ा लिए.

आरोपी ने ठगी की रकम से महंगे गैजेट्स खरीदे

इस रकम से आरोपी ने 7 महंगे एप्पल आईफोन और महंगे गैजेट्स जैसे हाई-एंड डिवाइस रिलायंस डिजिटल और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीदे. अपनी धोखाधड़ी को छुपाने के लिए इन आरोपियों ने डिजिटल वाउचर का इस्तेमाल किया. गैंग ने फर्जी नाम से दर्ज सिम और मोबाइल नंबरों का नेटवर्क तैयार किया.

लेकिन दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फॉरेंसिक जांच के जरिए IP लॉग्स, सिम के इस्तेमाल और IMEI नंबरों को ट्रैक कर लिया. एक बड़ा सुराग तब मिला जब झारखंड के गिरिडीह इलाके में 2 संदिग्ध मोबाइल नंबर एक ही समय और जगह पर एक्टिव पाए गए. इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के साथ जमीनी कार्रवाई शुरू की और आरोपी अजय कुमार मंडल को अरेस्ट कर लिया. 

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से एक महंगा आईफोन बरामद किया है, जिसे ठगी की रकम से खरीदा गया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय मंडल ने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है और यह साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का प्रमुख ऑपरेटर बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को इस गैंग से जुड़े दूसरे लोगों के भी जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget