एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस का एक्शन, वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास चाकू से हमला और लूटपाट करने वाले 3 गिरफ्तार

Delhi Crime News: वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला और उसके पति पर चाकू से हमला कर लूटपाट हुई. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे मोबाइल फोन, चाकू और नकदी बरामद हुई. चौथा आरोपी फरार है.

Knife Attack Couple Delhi: दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट डीसीपी के मुताबिक 24 जनवरी की शाम को पुलिस स्टेशन वेलकम को सूचना मिली कि वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास झील पार्क में एक महिला और उसके पति पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया था.

घायल व्यक्ति, करन (38), निवासी झुग्गी नारायणा विहार, मोती नगर, दिल्ली ने अपनी शिकायत में बताया कि शाम करीब 7 बजे, चार युवकों (आयु 20-22 वर्ष) ने उन पर और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उनका मोबाइल फोन और उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया. पर्स में नकदी, मोबाइल फोन चार्जर और चाबियां थीं. जिसके बाद पुलिस ने इस घटना के संबंध में वेलकम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पर्यवेक्षण में कार्य करने का दिया गया निर्देश 
डीसीपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर रुपेश कुमार (एसएचओ, वेलकम) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में इंस्पेक्टर जियानेंद्र सिंह, एसआई दिलीप कुमार, एएसआई रामबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, संदीप, हरेंद्र, गौरव और सिपाही विनोद कुमार शामिल थे. टीम को  विवेक त्यागी (एसीपी, भजनपुरा) के पर्यवेक्षण में कार्य करने का निर्देश दिया गया.

डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम ने मामले की जांच की. जल्द ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
1.आसिफ उर्फ फलक (23), निवासी वेलकम
2.अमन उर्फ अमान (22), निवासी वेलकम
3.फैसल (22), निवासी वेलकम

फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास हैं जारी 
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, 1000 रुपये नकद और एक बटन चाकू बरामद किया गया. डीसीपी के मुताबिक  पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चौथे आरोपी के बारे में जानकारी दी. जांच में पाया गया कि आसिफ उर्फ फलक पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल था. फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: सीएम आतिशी ने गोविंदपुरी में की पदयात्रा, राजीव गांधी कॉलोनी में किया जनसभा को संबोधित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget