एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में पकड़ा iPhone 15 झपटने वाला आरोपी

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने द्वारका में 24 घंटे के भीतर फोन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है.

Delhi Crime News: द्वारका में स्नैचिंग की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने द्वारका सेक्टर-7 रेड लाइट पर एक युवती से उसका iPhone 15 झपटकर फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चोरी किया गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली.

22 जनवरी को द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें सूचना दी गई कि एक लड़की से मोबाइल छीन लिया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-7 मार्केट जा रही थी, तभी स्कूटी सवार युवक उसका iPhone 15 छीनकर भाग गया. पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों को सतर्क किया.

मुखबिर से मिली अहम जानकारी

जांच के दौरान हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव को सूचना मिली कि आरोपी द्वारका सेक्टर-1 में छुपा हुआ है और मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा है. पुलिस ने तुरंत सेक्टर-1 में जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान नितिन (31) निवासी द्वारका सेक्टर-1 के रूप में हुई. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

पैसों की तंगी ने बनाया स्नैचर

जानकारी के मुताबिक  पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह द्वारका सेक्टर-12 के एक शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करता था, लेकिन बार-बार देर से आने के कारण शोरूम मैनेजर ने उसकी आधी सैलरी काट ली थी. घर पर पैसों की किल्लत थी, इसलिए उसने जल्दी पैसे कमाने के लिए स्नैचिंग करना ही फायदेमंद समझा.

22 जनवरी को वह शिकार की तलाश में द्वारका की सड़कों पर घूम रहा था. तभी उसने सेक्टर-7 की तरफ जा रही एक लड़की को मोबाइल हाथ में पकड़े देखा और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया. फिलहाल, पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले को सुलझा लिया है. आरोपी से iPhone 15 और स्कूटी भी बरामद कर ली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR No. 76/25, धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया  है.

यह भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव: सीलमपुर में बुर्का पहनी महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप, जमकर हुआ बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget