एक्सप्लोरर

Delhi Murder: गोकुलपुरी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद 

Delhi Gokulpuri Murder Case: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 31 जुलाई को मामूली बात पर आरोपी माजिद चौधरी ने अपने पति के साथ बाइक से जा रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Delhi Gokulpuri Murder News: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में दो दिन पहले मामूली बात को लेकर महिला की हत्या के आरोपी को शुक्रवार (दो अगस्त) को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हमलावर 28 वर्षीय माजिद चौधरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इससे पहले पुलिस से घिरा देख मौके से भागने के लिए हमलावर ने पुलिस पर फायरिंग की थी. 

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी के पास से एक 7.65 एमएम पिस्तौल बरामद की है, जिसमें मैगजीन में दो राउंड और चैंबर में 3 राउंड हैं. इसके अलावा, गांधी नगर के पुराने सीलमपुर इलाके से चोरी की गई एक भी पमोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. 

दो दिन पहले हुई थी महिला की हत्या 

दरअसल, 31 जुलाई को दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मोटरसाइकिल पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला की माजिद चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था. 

यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे को घटी थी. इस घटना के समय हीरा सिंह (40) अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर (30) के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे. गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हुई थी. दोनों के बहस दोनों की गाड़ियां लगभग एक-दूसरे से टकरा की नौबत आने को लेकर हुई थी. उसके बाद एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर से नीचे करीब 30 से 35 फीट की दूरी से एक गोली चलाई जो उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में गर्दन के पास लगी.

दो दिन से हमलावर की तलाश में जुटी थी पुलिस 

हीरा सिंह गोली लगने के बाद अपनी पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पिछले दो दिनों से पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इस घटना की जांच में जुटी थी. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पहुलिस हमलावर तक पहुंचने में जुटी थी. 

Delhi: खुद को IRS अफसर बता करता था ये काम, अब ED ने छापेमारी कर किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget