एक्सप्लोरर

सिगरेट पीने को लेकर बहस के बीच व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज मर्डर केस को चंद घंटों में सुलझा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. दिल्ली में सिगरेट के धुएं को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था.

Delhi News: दिल्ली के रघुबीर नगर में एक सिगरेट का धुआं इतना भारी पड़ा कि एक शख्स की जान चली गई और दो लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए. 12 मई 2025 की रात एक छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि पूरा मोहल्ला सन्न रह गया. दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस को चंद घंटों में सुलझा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. आप भी हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक मामूली झगड़ा खून-खराबे में बदल गया.

सिगरेट से शुरू हुआ बवाल, जानलेवा बन गया

बात 12 मई की रात करीब 10 बजे की है. रघुबीर नगर में रहने वाला विनोद अपने दोस्त अर्जुन के घर के सामने सिगरेट पी रहा था. तभी वहां से गुजर रहे कन्हैया लाल की विनोद से किसी बात पर तकरार हो गई. बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज शुरू हो गया. पास ही रहने वाला अर्जुन भी बाहर निकल आया और दोनों ने मिलकर कन्हैया लाल पर हमला बोल दिया. मारपीट में कन्हैया को गंभीर चोटें आईं. उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया. लेकिन रात में उसकी हालत बिगड़ गई और अगले दिन, 13 मई को, जब उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दिखाई फुर्ती, चंद घंटों में पकड़े गए कातिल
 
खबर मिलते ही ख्याला थाने की पुलिस हरकत में आ गई. इंस्पेक्टर विनोद कुमार, SHO ख्याला की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें इंस्पेक्टर चेतन सिंह, SI नरेश अहलावत, SI चंद्र शेखर, HC मोनू, HC अनिल, संजय और  प्रकाश शामिल थे. इस टीम ने तिलक नगर के ACP सुरेंद्र सिंह राठी की निगरानी में तेजी से जांच शुरू की. पुलिस ने सूत्रों के आधार पर दोनों आरोपियों, विनोद (27 साल) और अर्जुन उर्फ टिनिया (39 साल), को कुछ ही घंटों में रघुबीर नगर से धर दबोचा. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

विनोद, जो एक होटल में कुक का काम करता है, और अर्जुन, जो ऑटो ड्राइवर है, दोनों रघुबीर नगर के ही रहने वाले हैं. विनोद की उम्र 27 साल है और वह रमेश चंद का बेटा है. वहीं, अर्जुन उर्फ टिनिया 39 साल का है और बन्नी राम का बेटा है. ये दोनों आम लोग थे, लेकिन एक छोटी सी बात पर गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया कि अब जिंदगी भर पछताने की नौबत आ गई.

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के DCP विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी ने यह सुनिश्चित किया कि अपराधी बच न सकें. रघुबीर नगर में लोग इस घटना को लेकर सकते में हैं. मोहल्ले वाले कह रहे हैं कि अगर सिगरेट पीने की छोटी सी बात को वक्त रहते सुलझा लिया जाता, तो शायद कन्हैया लाल आज जिंदा होता. यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और हिंसा कितना बड़ा नुकसान कर सकती है. 

इसे भी पढ़ें: तुर्किए-अजरबैजान के खिलाफ एकजुट व्यापारी संगठन, CTI ने चीन को लेकर पीएम मोदी से की ये मांग

 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget