एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड से लोगों का बुरा हाल, कब शुरू होगी ठिठुरन वाली सर्दी? आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर की संभावना बनी हुई है. इसके लिए पश्चिमी विक्षोभ के आने का इंतजार है. तब तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा. आज आसमान साफ ​​रहेगा और धूप खिलेगी. 

Delhi Weather Today: दिल्ली के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला तेजी से जारी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कंपकंपी से लोग परेशान हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की उम्मीद कम है. बुधवार और गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट के बाद अचानक शुक्रवार के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग के मुताबिक 19 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी की संभावना नहीं है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले पांच दिनों तक 8 से नौ डिग्री रहने का अनुमान है. 

2 दिन पहले रहा सीजन का सबसे सर्द दिन

दिल्ली में शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा. दिल्ली में पिछले तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन गुरुवार को दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.  

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. शनिवार को कोहरा भी छाया रहेगा. 

अभी शीतलहर के हालात नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं देखी गई. आईएमडी ने मौसम में अचानक आए बदलाव के लिए हवा की बदलती दिशा को जिम्मेदार ठहराया.

बयान में कहा गया, ‘‘न्यूनतम तापमान में वृद्धि काफी हद तक स्थानीय है और इसका कारण हवा की बदलती स्थिति है. उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.’’

‘स्काईमेट मेट्रोलॉजी’ के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान या तो स्थिर रहेगा या थोड़ा कम होगा. उन्होंने कहा कि जब तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी न हो, इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीत लहर की आशंका तभी जताई जा सकती है, जब कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा. तब तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, आसमान साफ ​​रहेगा और धूप खिलेगी तथा प्रदूषण में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी.’’

पटियाला, करनाल, रोहतक, दिल्ली, सीकर, अलवर और फलौदी सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों में केवल सीकर, रोहतक, फलौदी और सफदरजंग स्टेशन पर ही तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है.

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब 

इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में बनी रही, जिसका 24 घंटे का औसत एक्यूआई 262 रहा. समीर ऐप के अनुसार, 38 निगरानी केंद्र में से तीन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में, जबकि शेष केंद्रों पर 'खराब' या 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली में अवैध-फर्जी वोटों के खिलाफ एक्शन, 5000 पेज के सबूत के साथ BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget