एक्सप्लोरर

Delhi Cracker Ban 2023: दिल्ली में इस साल दीपावली पर पटाखों की परमिशन होगी या नहीं? गोपाल राय ने दी बड़ी जानकारी

Crackers Ban In Delhi: केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रोक जारी रहेगी. बच्चों-बुजुर्गों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर क्रैकर्स जलाने पर प्रतिबंध (Delhi Cracker Ban 2023) जारी रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी देश की राजधानी में पटाखों पर रोक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं, बल्कि उसके निर्माण और बिक्री पर भी रहेगा. यानी दिल्ली के सीमा क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, बिक्री और उसके उपयोग सभी पर रोक पहले की तरह जारी रहेगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसर कार्रवाई की जाएगी. 

स्वास्थ्य मानकों के लिहाज से बैन जरूरी

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानकों खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए भी ऐसा करना जरूरी है. दिल्ली प्रदूषण को लेकर स्थिति अभी ठीक नहीं है. यही वजह है कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. 

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बड़े पैमाने पर प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पिछले साल भी पटाखों पर विंटर के मौसम में प्रतिबंध लगाया था. साथ ही प्रदूषण विभाग सहित अन्य एजेंसियों से कहा था कि वो सरकार के आदेशों पर अमल सुनिश्चित करें. दिल्ली के सीमावती इलाकों से दिल्ली में पटाखों की आने वाली खेप पर नजर रखें. पिछले साल 29 सितंबर 2022 को पटाखों की खरीद-फरोख्त और पटाखे चलाने पर दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल कमिटी ने रोक लगाई थी. बैन के पीछे कमेटी का कहना था कि त्योहारी मौसम के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होता है. इसके अलावा, पटाखों की बिक्री होने और पटाखे चलाने पर पल्यूशन लेवल में और ज्यादा इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic: पाबंदी हटते ही दिल्ली ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल, बस सहित कैब सेवा पहले की तरह बहाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget