एक्सप्लोरर

Delhi Omicron Update: दिल्ली में ओमिक्रोन का कहर, बीते 24 घंटे में 31 नए केस आए सामने, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 350 के पार

Delhi Omicron Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के साथ ही ओमिक्रोन की भी दहशत बनी हुई है. दिल्ली ओमिक्रोन से संक्रमित राज्यों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है. यहां हर दिन मामले बढ़ रहे हैं.

Delhi Covid-19 & Omicron Update: देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में महाराष्ट्र के बाद देश में ओमिक्रॉन मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है. बता दें कि यहां 31 नए मामलों के साथ नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 350 की संख्या को पार कर चुका है. चलिए जानते हैं दिल्ली सहित और किन राज्यों में ओमिक्रोन दहशत फैला रहा है.

दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ओमिक्रोन के मामले

  • दिल्ली- 351 ओमिक्रोन के मामले, 57 ठीक हुए
  • राजस्थान- 68 ओमिक्रोन के मामले, 61 ठीक हुए
  • हरियाणा- 37 ओमिक्रोन के मामले, 25 ठीक हुए
  • मध्य प्रदेश- 9 ओमिक्रोन के मामले, 9 ठीक हुए
  • उत्तर प्रदेश- 8 ओमिक्रोन के मामले, 4 ठीक हुए
  • चंडीगढ़- 3 ओमिक्रोन के मामले, 3 ठीक हुए

 

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1 हजार 796 नए मामले आए सामने

इस बीच बीते 24 घंटे में राजधानी में 1 हजार 796 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं. बता दें कि 22 मई के बाद एक दिन में दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं. हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में सकारात्मकता दर भी बढ़कर 2.44 प्रतिशत हो गई है. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों को नए साल की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कोविड-19 नियमों का पालन करने का अनुरोध किया. फिलहाल दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं. जैन ने बताया कि अभी अस्पतालों में ओमिक्रोन के मामले कम दर्ज हो रहे हैं. लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं. एयरपोर्ट से जो लोग पॉजिटिविट आतें हैं उनके लिए हमने इंतजाम किए हैं. वहीं अगर बच्चों को कोरोना होता है तो उसके लिए 3 हजार बेड्स हैं. जैन ने बताया कि अभी 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की कैपेसिटी है. हम बच्चों के वैक्सीनशन को लेकर भी पूरी तरह से तैयार हैं. डीडीएमए से बैठक हुई है, हम आगे रिव्यू करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.

ये भी पढ़ें

Stampede at Vaishno Devi Temple : वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने फिर एक युवक को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget