एक्सप्लोरर

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स समेत सभी समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे, जानें शिविर की टाइमिंग

Delhi News: एनडीएमसी क्षेत्रीय निवासियों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुविधा शिविर लगाने जा रही है. लोगों की समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर इसका आयोजन किया जा रहा है.

Delhi NDMC Camp: अगर आप नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र में रहते हैं और आपको एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाली किसी सुविधाओं की जानकारी लेनी है या फिर आप उससे जुड़ी सुविधाओं को लेकर कोई समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको कहीं इधर-उधर दौड़भाग करने की जरूरत नहीं है.

एनडीएमसी क्षेत्रीय निवासियों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए शनिवार 14 जून को एक सुविधा शिविर लगाने जा रही है, जिसमें लोगों के हित से जुड़ी जानकारियां, सूचना, सुविधा और शिकायतों का समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराया जाएगा.

इस सुविधा शिविर को जय सिंह रोड स्थित NDMC के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस शिकायत निवारण सुविधा शिविर में विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क सेवा उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, एमटीए और एनडीएमसी के निवासियों की शिकायतों का निवारण और सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

कई समस्याओं का समाधान

एनडीएमसी के मुताबिक इस सुविधा शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे. सुविधा शिविर में नए बिजली कनेक्शन-डिस्कनेक्शन, लोड वृद्धि-कमी, नाम परिवर्तन-स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीएमसी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा मामलों, जल भराव, स्वच्छता, अपशिष्ट निपटान, सड़क मरम्मत, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बरात घर और पार्कों की बुकिंग और एनडीएमसी द्वारा दी जाने वाली कई अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा.

NDMC के जन सुविधा पोर्टल पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

बताते चलें कि, एनडीएमसी ने क्षेत्र के निवासियों के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक जन सुविधा पोर्टल भी लॉन्च किया है. इस जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट https://www.ndmc.gov.in/complaints.aspx पर उपलब्ध है. पोर्टल का उपयोग शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति जानने और शिकायत निवारण तंत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: शातिर 'डॉक्टर साहब' हरिद्वार से गिरफ्तार, 10 साल से था फरार, किन-किन मामलों में था वांडेट?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget