एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली में सांस लेना होता जा रहा दूभर, हवा हुई और खराब, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं मौसम साफ रहा.

Delhi-NCR Weather Updates 22 October 2022: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में 27 अक्टूबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी.

हालांकि, ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा. सुबह-शाम और रात में सर्दी के सितम में बढ़ोतरी होगी. वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा और 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रहेगा. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. दूसरी तरफ नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा. इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को भी दिन में धूप निकली और मौसम खुशनुमा बना रहा.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था. इसी के साथ यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान भी था.

शनिवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 43 से 90 प्रतिशत रहा.
  • गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा.
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी मौसम साफ रहेगा.

ये भी पढ़ें- PM 2.5: दिल्ली में पांच सालों में जुलाई-सितंबर में प्रदूषण दूसरी बार सबसे निचले स्तर पर, CSE की रिपोर्ट

जहरीली होती जा रही है दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर घुलना शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार 7वें दिन वायु प्रदूषण के बढ़ने का सिलसिला जारी है, जो सेहत के लिए बहुत खराब है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में 262 दर्ज किया गया है.

वहीं आनंद विहार में 'बहुत खराब' श्रेणी में 399 रिकॉर्ड हुआ है. दूसरी तरफ नोएडा में 'बहुत खराब' श्रेणी में 321 और गुरुग्राम में भी 'बहुत खराब' श्रेणी में 372 रिकॉर्ड किया गया है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Kanpur Lamborghini Case:आरोपी Shivam Mishra गिरफ्तार!'ड्राइवर थ्योरी' फेल, पुलिस ने रसूखदार को दबोचा
AMERICA गिराएगा IRAN पर बम! बंद कमरे वाली मीटिंग से खलबली! |ABPLIVE
Parliament Session : ' Lok Sabha Speaker के चेंबर में घुसने के बाद Congress सांसदों ने वीडियो बनाया'
Kanpur Lamborghini case : abp News की खबर का असर... जिसकी लैम्बॉर्गिनी कार वो हुआ गिरफ्तार
Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश के Gen G ने बता दिया भारत के साथ कैसे होने चाहिए रिश्ते ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
Intuition Thoughts: क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
Embed widget